प्याज की ये किस्म खेती के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होती है। क्योकि इसकी उपज क्षमता बहुत अधिक होती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
प्याज की इस उन्नत किस्म की करें बुआई
प्याज की खेती करने वाले किसानों के लिए प्याज की ये किस्म बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है क्योकि इसकी खेती में ज्यादा खर्चा नहीं आता है इसकी भंडारण क्षमता अच्छी होती है। प्याज की इस किस्म की डिमांड बाजार में खूब होती है क्योकि इसके कंद मीडियम साइज के होते है। इसकी खेती से न केवल अधिक पैदावार मिलती है बल्कि ये किस्म कई रोगों के प्रति रोधी भी होती है। हम बात कर रहे है प्याज की पूसा व्हाइट किस्म की खेती की ये प्याज की एक उन्नत किस्म है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप प्याज की पूसा व्हाइट किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। प्याज की पूसा व्हाइट किस्म की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली, रेतीली दोमट से चिकनी मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है इसकी खेती के लिए पहले खेत की जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी में गोबर की खाद या जैविक खाद डालनी चाहिए। इसकी खेती में खरपतवार नियंत्रण का खास ध्यान रखना चाहिए। बुआई के बाद प्याज की पूसा व्हाइट किस्म की फसल करीब 125 से 130 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप प्याज की पूसा व्हाइट किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई के साथ अधिक पैदावार भी देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में प्याज की पूसा व्हाइट किस्म की खेती करने से करीब 300 से 350 क्विंटल तक पैदावार मिलती है। आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई कर सकते है प्याज की पूसा व्हाइट किस्म की खेती बहुत फायदेमंद साबित होती है।