15 मार्च तक खेत में कर लें इस फसल की बुवाई, 80 दिनों में खेती से आएंगे लाखों रूपए कम पानी में भी देगी बंपर उपज, जाने नाम

इस फसल की खेती किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है इसकी खेती के लिए मार्च का महीना सबसे अच्छा होता है तो चलिए जानते है कौन सी फसल की खेती है।

15 मार्च तक करें इस फसल की बुवाई

किसानों के लिए मोटे अनाज की खेती बहुत लाभकारी होती है आज हम आपको एक ऐसे मोटा अनाज की खेती के बारे में बता रहे है जो मार्केट में बहुत डिमांडिंग होता है इसकी खेती में ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। इसकी डिमांड बाजार में खूब होती है क्योकि लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है। आप इस फसल की खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है ,हम बात कर रहे है सांवा की खेती की ये एक पौष्टिक अनाज है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

यह भी पढ़े मार्च में इस फसल की करें बुवाई, कम पानी में सिर्फ 70 दिनों के अंदर होगी तगड़ी कमाई, जाने वसंत ऋतु में बुआई का तरीका

सांवा की खेती

अगर आप सांवा की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। सांवा की खेती हल्की नम और उष्ण जलवायु सबसे अच्छी होती है सांवा की खेती के लिए अच्छी जल निकास वाली बलुई दोमट और दोमट मिट्टी सबसे ज्यादा अच्छी मानी जाती है। इसके पौधे बीज के माध्यम से लगाए जाते है इसकी बुवाई के लिए अच्छे किस्म के बीजों का चुनाव करना चाहिए। किसान 15 मार्च तक सावां की बुवाई कर सकते है। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बुवाई के बाद इसकी फसल करीब 80 दिनों में तैयार हो जाती है।

कितनी होगी कमाई

अगर आप सांवा की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत अधिक उपज के साथ जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में सांवा की खेती करने से करीब 15-20 क्विंटल तक पैदावार मिलती है सांवा चावल बाजार में करीब 100 से 120 रूपए प्रति किलोग्राम तक बिकता है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। सांवा की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी साबित होती है।

यह भी पढ़े Gardening tips: मनी प्लांट की जड़ में डालें एक चम्मच ये चीज, रॉकेट की स्पीड से बढ़ेगी मनी प्लांट की बेल नई-नई पत्तियों से घना होगा पौधा, जाने नाम

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद

Leave a Comment