अक्टूबर में ही कर लें रसीले टमाटर की बुवाई, इस किस्म से होगी लाखों में ताबड़तोड़ कमाई, प्रति हेक्टेयर मिलेगा 70 टन का उत्पादन, जाने किस्म।
अक्टूबर में कर लें टमाटर की बुवाई
टमाटर की इस किस्म की खेती के लिए अक्टूबर का महीना सबसे ज्यादा बेस्ट होता है। इसकी खेती से बहुत तगड़ी कमाई होती है क्योकि बाजार में इस टमाटर की डिमांड बहुत जबरदस्त होती है। लोग इसको खाना ज्यादा पसंद करते है क्योकि ये टमाटर बहुत रसीला होता है। इसकी खेती में ज्यादा लागत भी नहीं आती है और मेहनत भी ज्यादा नहीं लगती है। आप टमाटर की इस किस्म की खेती से बहुत शानदार कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है अर्का रक्षक टमाटर की खेती की टमाटर की ये किस्म बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। तो चलिए जानते है इसकी खेती कैसे की जाती है।

कैसे करें खेती
अगर आप टमाटर की खेती करना चाहते है तो आपके लिए अर्का रक्षक टमाटर की किस्म बहुत फायदेमंद है। अर्का रक्षक टमाटर की खेती से बहुत ज्यादा उत्पादन मिलता है। अर्का रक्षक टमाटर की एक उच्च उपज वाली किस्म है। इसकी खेती के लिए काली दोमट, लाल दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है मिट्टी का pH मान 7 से 8.5 के बीच होना चाहिए। इसकी खेती करने के लिए अर्का रक्षक टमाटर के बीजों का ही चुनाव करना चाहिए। बीज बोने के बाद गोबर की खाद या मिट्टी से बीज को ढक देना चाहिए। इसकी फसल में रोग लगने पर जैविक कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए और अच्छी पैदावार के लिए समय-समय पर निराई करते रहना चाहिए। इसकी फ़सल 140 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप टमाटर की इस किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत तगड़ी कमाई देखने को मिलेगी क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है। अर्का रक्षक टमाटर की खेती करने से प्रति हेक्टेयर करीब 75 से 80 टन का उत्पादन मिलता है। आप इसकी खेती से 6 से 7 लाख रूपए की तगड़ी कमाई कर सकते है। टमाटर की ये किस्म बहुत ज्यादा लाभकारी होती है। टमाटर की खेती करने वाले किसनों को अर्का रक्षक टमाटर की खेती जरूर करनी चाहिए।