सोने के अंडे देने वाली मुर्गी का पालन करके कम समय में अधिक कमाई कर सकते हैं, चलिए आपको खास मुर्गी की नस्ल की जानकारी देते हैं-
लड़ाकू मुर्गी
कई ऐसी देसी मुर्गियां है जिनका पालन करके अच्छी खासी कमाई की जा सकती है। क्योंकि देसी मुर्गा-मुर्गी और अंडे की कीमत बहुत ऊंची होती है और कुछ प्रजातियां देसी मुर्गी की ऐसी होती है जिनका पालन करना आसान होता है। जिसमें आज हम जिस मुर्गी की बात कर रहे हैं उसकी खासियत भी अनोखी है।
दरअसल हम कैरी निर्भीक मुर्गी की बात कर रहे हैं। यह मुर्गी अंडे देने में माहिर है। इसे सोने की अंडे देने वाली मुर्गी भी कहा जाता है। यही वजह है कि इससे ज्यादा कमाई भी होती है। चलिए आपको कैरी निर्भीक मुर्गी के बारे में कुछ बताते हैं। उसके बाद यह भी जानेंगे कि यह कितने अंडे देती है।
मुर्गी की खासियत
- कैरी निर्भीक मुर्गी की खासियत की बात करें तो यह मुर्गी 5 महीने में अंडे देने के लिए तैयार हो जाती है।
- इस मुर्गी को लड़ाकू मुर्गी भी कहते हैं। क्योंकि इसका स्वभाव लड़ाकू होता है।
- इन मुर्गियों का रंग लाल और पीला होता है।
- कैरी निर्भीक नस्ल के चूजों का वजन तेजी से बढ़ेगा।
- अगर शक्तिशाली, मजबूत, रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा वाली मुर्गी पालना है तो कैरी निर्भीक मुर्गी इसमें सबसे बढ़िया होती है।
- कैरी निर्भीक मुर्गी का पालन अंडे और मांस दोनों के लिए किया जाता है। इनके मुर्गों के मांस की भी डिमांड बहुत रहती है
- कैरी निर्भीक का पालन करने में फायदा इसलिए भी है क्योंकि इनका मांस महंगा बिकता है।
- कैरी निर्भीक नस्ल के मुर्गियों के मांस में प्रोटीन भर भर के होता है।
- 20 सप्ताह के भीतर-भीतर कैरी निर्भीक का वजन 1850 से 1350 ग्राम तक बढ़ जाता है।
- इन नस्ले की मुर्गियां 170 से 180 दिन के भीतर अंडे देने लगती है।
यह भी पढ़े-सेम फली की जड़ में रसोई में रखा 1 चम्मच यह चीज पानी में मिलाकर डालें, फल से लद जाएगी बेल
कितने अंडे देती हैं?
कैरी निर्भीक नस्ल की मुर्गी का पालन करने जा रहे हैं तो आपको बता दे कि यह सालाना 170 से 200 अंडे देने के लिए प्रचलित है। कम खर्चे में इन मुर्गियों का पालन कर सकते हैं। इससे अधिक मुनाफा होगा। मांस महंगा बिकता है। अंडे की कीमत भी अच्छी मिलती है। मुर्गों का रंग पीला और पंखों का रंग इनके सुनहरा होता है। जिसकी वजह से यह ग्राहकों को आकर्षित करते हैं। इन मुर्गों की गर्दन लंबी और टाँगे मजबूत होती है। इन मुर्गों के मांस में फाइबर और फैट अधिक मात्रा में होता है। जिसकी वजह से बाजार में डिमांड में यह मुर्गे रहते हैं।
यह भी पढ़े-मोबाइल से नाप सकते हैं जमीन, जानिए खेत में खड़े-खड़े कैसे जाने जमीन कितने बीघा या एकड़ की है