शमी का पौधा कैसे लगाए, देखभाल कैसे करें, कौन सी खाद दें, इसके बारे में इस लेख में जानकारी दी गई है-
शमी का पौधा
धार्मिक दृष्टि से शमी का पौधा बहुत महत्त्व रखता है। पूजा, पाठ में शमी की लकड़ी, फूल, पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। शमी का पौधा गमले में और जमीन पर भी लगा सकते हैं। इसमें सुंदर फूल भी आते हैं जो कि छोटे-छोटे रहते हैं। शमी के पौधे का इस्तेमाल औषधीय रुप से भी किया जाता है। शमी के पौधे की अच्छे से देखरेख न की जाए तो वह सूख भी जाता है तो चलिए आपको बताते हैं शमी का पौधा कैसे लगाए और किन बातों का ध्यान रखें हरा भरा और ज्यादा फूल लेने के लिए क्या करना है।
शमी कैसे लगाए
शमी लगा रहे हैं तो आपको बता दे कि इसे बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। गर्मियों में भी सप्ताह में एक दिन पानी दिया जाता है, ज्यादा पानी देने से या सूख सकता है, समय आप कटिंग से भी लगा सकते हैं, जिसमें कोई भी पतली सी कटिंग ऊपर से ले सकते हैं, और नीचे के पत्ते हटाकर एलोवेरा जेल लगाकर मिट्टी में लगा दे। इसे धूप की जरूरत होती है, घर में लगा रहे हैं तो उत्तर दिशा में लगाए शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़े- सहजन की खेती के लिए 37 हजार रु दे रही है सरकार, जानिए सहजन के फायदे और कैसे मिलेगा अनुदान
शमी में डालें यह दो चीजे
शमी के पौधे को हरा भरा घना रखने के लिए आप दो चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें सबसे पहली चीज है कच्ची हल्दी जो की जमीन से निकलती है और उसे पीसकर एक चम्मच हल्दी एक लीटर पानी में मिलाना है और पौधे को हरा भरा करने के लिए 5 एमएल सीवीड फर्टिलाइजर लेना है, और अच्छे से मिलाकर मिट्टी में मिलाना है। अगर आपके पास से यह फर्टिलाइजर दाने रूप में है तो चार-पांच दाना ले सकते हैं। इन दोनों चीजों का मिश्रण महीने में एक बार दे।
नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।