शरदीय फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर अब मिलेंगे उन्नत किस्म के प्रमाणित बीज, फसल होगी शानदार-
20 जून से होगा बीजों का वितरण
शरदीय फसल यानी खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। 20 जून से किसानों को उन्नत किस्म के बीज मिलेंगे। जिससे अच्छा उत्पादन मिलना शुरू हो जाएगा और सभी जिले के किसानों को फायदा मिलेगा। इसके लिए मंत्री ने जिलेवार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें मुख्य तौर पर धान, अरहर और मक्का के बीजों का वितरण सरकार करेगी।
विकसित बिहार समृद्ध किसान
किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार कई तरह के कार्यक्रम चालाती है। जिसमें विकसित बिहार समृद्ध किसान के दिशा में किसानों को बीज वितरित किए जा रहे हैं। जिससे सही उन्नत किस्म के बीज लगाकर किसान बेहतरीन खेती करके आमदनी में वृद्धि कर पाएंगे। जिसमें आपको बता दे की धान के बीजों का वितरण करने का लक्ष्य 30000 क्विंटल रखा गया है, जिसमें धान की हाई यील्डिंग धान-प्रभेद 30069 क्विंटल बांटी जाएगी। वही शंकर मक्का 9500 क्विंटल के साथ-साथ, अरहर 9740 क्विंटल बांटी जाएगी। जिससे अधिकतर किसान इस योजना से जुड़ पाएंगे।
उन्नत बीज के साथ खेती का तरीका
उन्नत बीज का इस्तेमाल करके खेती से अधिक उत्पादन तो मिलेगा लेकिन अगर किसान वैज्ञानिक पद्धति से खेती करते हैं तो फसल का स्वरूप ही बदल जाएगा। सरकार का कहना है कि किसान वैज्ञानिक पद्धति से खेती करें, इस सही विधि से खेती होगी तो कम मेहनत, कम लागत में उत्पादन अधिक मिलेगा। वैज्ञानिक विधि से खेती करते समय उन्नत बीज, मिट्टी, समय, खेती का तरीका, पानी, कीट, रोग सभी चीजों पर ध्यान देना पड़ता है।