MP के किसानों को ₹5 में मिल रहा सिंचाई पंप कनेक्शन, 65 हजार से ज्यादा किसान उठा चुके योजना का फायदा, जानिए कैसे मिलता है लाभ

On: Saturday, December 6, 2025 11:20 AM
MP के किसानों के लिए सिंचाई पंप के लिए योजना

MP के किसान अगर सिंचाई कनेक्शन नाम मात्र के खर्चे में लेना चाहते हैं तो आईए जानते हैं ₹5 में पंप कनेक्शन योजना क्या है-

MP के किसानों के लिए सिंचाई पंप के लिए योजना

MP के किसानों के लिए सिंचाई के लिए बहुत अच्छी योजना चल रही है जिससे बेहद कम खर्चे में सिंचाई पंप कनेक्शन का इस्तेमाल किसान कर पाएंगे। जिसमें मध्य प्रदेश सरकार किसानों को ₹5 में सिंचाई के लिए पंप कनेक्शन दे रही है। जिससे लागत घटेगी, समय पर पानी किसानों को मिलेगा। जिससे फसल भी अच्छी होगी। यहां पर किसानों को सिर्फ नाम मात्र का खर्चा करना है।

₹5 में पंप कनेक्शन कैसे मिलेगा

MP के किसान ₹5 में पंप कनेक्शन लेना चाहते हैं तो उसके लिए उन्हें सीएससी केंद्र या फिर बिजली कार्यालय में जाना होगा सरल संयोजन पोर्टल http://saralsanyojan.mpcz.in/yojna/urja_login पर जाकर या फिर और अभी आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने के लिए किसान के पास आधार कार्ड, जमीन के कागज, बैंक पासबुक की कॉपी होनी चाहिए। खेत के स्थान का नक्शा पासपोर्ट साइज फोटो भी लगेगा।

आवेदन के पश्चात बिजली विभाग की टीम खेत का निरीक्षण करेगी कनेक्शन के लिए क्षेत्र उपयुक्त है या नहीं यह देखने के बाद मंजूरी दी जाएगी, और फिर बिजली लाइन से जोड़कर पंप कनेक्शन मिलेगा। आइये जानते हैं इस योजना का फायदा किन किसानों को मिलेगा।

₹5 में पंप कनेक्शन योजना का फायदा किसे मिलेगा

मध्य प्रदेश के किसानों को ₹5 में पंप कनेक्शन योजना का फायदा दिया जा रहा है जिनके पास खेती योग्य जमीन है, उनका बिजली बिल बकाया नहीं है, खेत ऐसी जगह पर है जहां पर बिजली लाइन पहुंच रही है, आवेदन करते समय उनका आधार कार्ड बैंक खाता से लिंक है।

यह भी पढ़े- PM किसान का पैसा बढ़ेगा, 2 नहीं 3 हजार रु खाते में आएंगे ? जानिए किसानों के लिए बड़ी खबर