एलपीजी सिलेंडर की कीमत घट गई है। 1 जनवरी 2025, नए साल के साथ एलपीजी ग्राहकों को अच्छी खबर मिली है। आपको बता दे की IOCL की वेबसाइट पर नए दाम अपडेट कर दिए गए हैं। तो चलिए जानते हैं किन शहरों में एलपीजी सिलेंडर का भाव गिरा है-
1 जनवरी 2025 से एलपीजी की कीमत
एलपीजी ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। नया साल नई खुशियां लेकर आया है। आपको बता दे की 1 जनवरी 2025 से ऑयल ऐंड गैस मार्केटिंग कंपनी ने एलपीजी सिलेंडर के भाव गिरा दिए हैं। जिसमें कीमत 14 से ₹16 तक कम हुई है। जैसा कि आप जानते हैं हर एक तारीख को वेबसाइट पर कीमतों को अपडेट किया जाता है। इसी तरह 1 जनवरी 2025 को भी कीमतों में बदलाव किया गया है। जिसमें इस बार 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत कम देखी जा रही है। लेकिन 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं नजर आया है। तो चलिए जानते हैं किन शहरों में कीमतें कितनी कम हुई है।
विभिन्न शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार शहरों के नाम और वहां मिलने वाले 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की पुरानी और नई कीमत जानें-
- दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अब 1804 में मिलेगा। पहले यह कीमत 1818.50 थी। इस तरह कीमत में 14.50 की कमी आई है।
- कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1911 रुपए है जो कि पहले 1927 रुपए थी। यानी की कीमत में ₹16 की कमी हुई है।
- चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब 1966 है जो कि पहले 1980.50 रुपए थी।
- मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1756 रुपए है जो कि पहले 1771 रुपए थी। यानी की कीमतें ₹15 की कमी हुई है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में नए साल के साथ भी कोई बदलाव नहीं मिला है। वह दाम जो 1 अगस्त 2024 में थे वही आज भी है। जिसमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई की कीमतों की बात करें तो क्रमशः 803 रुपए, 829 रुपए, 802.50, 818.50 रुपए हैं। इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर में विभिन्न राज्यों में सब्सिडी भी दी जाती है जिससे कीमत आधी हो जाती है।
यह भी पढ़े- गन्ने की कीमत प्रति क्विंटल ₹10 से बढ़ी, किसानों को होगा 80 करोड़ रु का भुगतान, राज्य सरकार ने किया ऐलान

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद













