सरसों में माहु का प्रयोग लंबे समय तक देखा जाता है। जिससे सरसों की गुणवत्ता खराब हो जाती है, पैदावार घट जाती है, क्योंकि यह पत्ती, फल और फूलों के रस चूस लेते हैं तो चलिए इस लेख में जानते हैं माहु को खत्म करने के सस्ते सरल उपाय-
सरसों में माहु की समस्या
सरसों के खेतों में माहु की समस्या देखी जाती है। माहु एक कीट है जो की बहुत छोटे आकार के होते हैं, इनका रंग काला, पीला और हरा होता है। यह देखने में बहुत सामान्य लगता है लेकिन खतरनाक कीट होते हैं यह सरसों की पत्तियां फूलों और फलियों के रस को चूस लेते हैं। जिससे किसानों को नुकसान होता है तो चलिए इस लेख में इन्हें हटाने के उपाय जानते हैं क्योंकि अगर इन्हें नहीं हटाया तो यह तेजी से फैल जाएंगे।
माहु कैसे खत्म करें
माहु कीट खत्म करने के लिए नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार उपाय जाने-
- माहु कीट को खत्म करने के लिए स्टिकी ट्रैप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सबसे सस्ता और सरल उपाय है।
- एक एकड़ में करीब 10 से 15 स्टिकी ट्रैप लगा दीजिए और हर महीने स्टिकी ट्रैप को बदले जब तक की माहु बिल्कुल खत्म ना हो जाए।
- इन इस स्टिकी ट्रैप को पूरी फसल के बीच में लगाएं। ताकि खेत के हर हिस्से को यह कवर करें।
यह भी पढ़े- छोटे-बड़े सभी किसानों को 80% अनुदान पर मिलेंगे सभी कृषि यंत्र, आइये जाने आवेदन की प्रक्रिया
स्टिकी ट्रैप की कीमत और खासियत
स्टिकी ट्रैप की कीमत की बात करें तो अलग-अलग कंपनियों के स्टिकी ट्रैप की कीमत भी अलग होती है। उनकी क्वालिटी के आधार पर कीमत कम या ज्यादा हो सकती है। जिसमें सामान्य तौर पर बात करें तो ढाई सौ रुपए में 25 स्टिकी ट्रैप मिल जाएंगे। जिसमें कुछ पीले तो कुछ नीले रंग के होंगे। इन स्टिकी ट्रैप का इस्तेमाल करना किसानों के लिए आसान होता है।
यह रस चूसक कीटों को अपनी तरफ आकर्षित करके उन्हें खत्म करने के काम आते हैं। स्टिकी ट्रैप इस्तेमाल करने से किसी तरह का पर्यावरण प्रदूषण नहीं होगा। फसल को किसी केमिकल से नुकसान नहीं होगा यह एक सस्ता और सरल उपाय।
नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।