चुकंदर की खेती किसान को मालामाल कर देगी, इस सरकारी दुकान से सस्ते में मंगा सकते है बीज, जानें कीमत और खासियत।
चुकंदर की खेती किसान को मालामाल कर देगी
चुकंदर सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सर्दियों में चाव से लोग इसे खाते है। बढ़िया कीमतों में इसकी बिक्री होती है। किसानों को इससे फ़ायदा ही फायदा है। तब अगर आप भी इसकी खेती के लिए इच्छुक है तो नवंबर में भी इसकी खेती कर सकते है। जिसके लिए बढ़िया किस्म का बीज लगाएं। तभी मुनाफा होगा। जिसमें बीज सरकारी संस्था से मंगा सकते है। चलिए बताते है बीज कहाँ से कैसे खरीदें और आपको राष्टीय बीज निगम द्वारा डाली गई पोस्ट भी दिखाएंगे।
चुकंदर एक बहुत ही लाभकारी सब्जी है। इसका सेवन सब्जी के रूप में पकाकर या बिना पकाये भी किया जाता है। ऐसे में किसानों के लिए चुकंदर की खेती फायदे का सौदा साबित हो सकती हैं. इसकी कुछ ऐसी किस्में हैं, जिसमें न तो कीट लगते हैं और न ही रोग होता है. इन किस्मों की खेती से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. इसकी खेती के लिए अक्टूबर-नवंबर का महीना उचित माना जाता है. ऐसे में अगर आप भी चुकंदर के किसी उन्नत किस्मों की खेती करना चाहते हैं तो आप इसकी डेट्रॉइट डार्क रेड (DDR) वैरायटी ले सकते हैं. आइए बताते हैं कहां सस्ते में मिलेगा इसका बीज और क्या है इसकी खासियत.
घर बैठे यहाँ से मंगा सकते है बीज
सरकारी संस्था राष्ट्रीय बीज निगम (National Seeds Corporation) में किसानों खेती के लिए कई फसलों के बीज ऑनलाइन मिल जाते है। यहाँ से किसान चुकंदर के उन्नत किस्म डेट्रॉइट डार्क रेड का बीज भी ले सकते है। इस किस्म में रोग-कीट का खतरा कम और उत्पादन बढ़िया मिलता है। इसे ओएनडीसी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते है। घर पर डिलीवरी मिल जायेगी। चलिए आपको इस बीज की कीमत और कुछ अन्य खासियत बताते है।
बीज की कीमत और खासियत
खेती में बीज का खर्चा बैठता है। लेकिन मुनाफे का सारा खेल भी बीज पर निर्भर होता है। बीज अच्छा हुआ तो कमाई भी होगी। जिसमें डेट्रॉइट डार्क रेड किस्म के चुकंदर की बात करें तो यह गहरे लाल रंग के होते हैं, इनका आकार गोल और यह चिकने होते है। इस बीज की कीमत की बात करें तो 25 ग्राम का पैकेट 22 रूपए में मिल जाएगा। इस बीज से कम लागत में बढ़िया फसल तैयार होगी। चलिए आपको राष्ट्रीय बीज निगम की पोस्ट दिखाते है।
देखें राष्ट्रीय बीज निगम की पोस्ट
Buy Beetroot 'DDR Variety seeds' in 25gm. pack size from NSC's online store and grow best quality pure beetroot in your garden.
— National Seeds Corp. (@NSCLIMITED) November 1, 2024
Order now @ https://t.co/92R3U8xdDu in just Rs.21.85/-. #NationalSeedsCorpLtd #FarmSona @AgriGoI @ChouhanShivraj @mpbhagirathbjp @mkaurdwivedi pic.twitter.com/NQVk1mSRgP