मध्य प्रदेश की सैलाना मंडी में मुख्य रूप से गेहूं, सोयाबीन और चना जैसी फसलों का कारोबार होता है। आइए जानते हैं आज 21 जुलाई 2025, सैलाना मंडी में कौन से फसल के कितने भाव रहे।
सैलाना मंडी का 21 जुलाई का मंडी भाव
- सोयाबीन का न्यूनतम भाव 3002 रु उच्चतम भाव 4400 रु और मॉडल भाव 4350 रु रहा।
- गेहूँ का न्यूनतम भाव 2371 रु उच्चतम भाव 2972 रु और मॉडल भाव 2600 रु रहा।
- चना का न्यूनतम भाव 5201 रु उच्चतम भाव 5999 रु और मॉडल भाव 5600रु रहा।
- मेथीदाना का न्यूनतम भाव 5101 रु उच्चतम भाव 5601 रु और मॉडल भाव 5350 रु रहा।
- लहसुन का न्यूनतम भाव 1801 रु उच्चतम भाव 8501 रु और मॉडल भाव 2799 रु रहा।
- प्याज का न्यूनतम भाव 200 रु उच्चतम भाव 1301 रु और मॉडल भाव 750 रु रहा।

आइये देखते है पीछे हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते फसलों के उच्चतम भाव में कितना बदलाव देखा गया। सोयाबीन का उच्चतम भाव इस हफ्ते 4400 रु रहा, जो पिछले हफ्ते के 4461 रु से थोड़ा कम है। गेहूं के उच्चतम भाव में भी गिरावट हुई है, पिछले हफ्ते 3080 रु था, जबकि इस हफ्ते 2972 रु हो गया। चना के भाव में हल्की तेजी आई है, इसका उच्चतम भाव इस हफ्ते 5999 रु पहुंचा, जो पिछले हफ्ते 5450 रु था। मेथीदाना के उच्चतम भाव में भी बढ़ोतरी देखी गई, यह इस हफ्ते 5601 रु रहा, जबकि पिछले हफ्ते 5391 रु था। लहसुन के भाव में तेज गिरावट आई है, पिछली बार इसका उच्चतम भाव 10800 रु था, जो इस बार घटकर 8501 रु रह गया। प्याज के उच्चतम भाव में भी थोड़ी गिरावट हुई, यह इस बार 1301 रु हो गया, जो पिछले हफ्ते 1351 रु था। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस हफ्ते चना और मेथी के भाव बढ़े हैं, जबकि सोयाबीन, गेहूं, लहसुन और प्याज के भाव कुछ हद तक गिरे हैं।
ये भी पढ़ें – गुल्ली ने दिखाया दम न्यूनतम 4200 रु से चढ़कर पहुंची 4800 रु तक, यहाँ देखिये बैतूल मंडी का 19 जुलाई का मंडी भाव
नमस्कार! मैं पल्लवी मिश्रा, मैं कृषि से जुड़ी ताज़ा खबरें लिखती हूं। मेरी कोशिश रहती है कि किसान भाइयों को सही और काम की जानकारी मिले। हर दिन के कृषि खबरें जानने के लिए KhetiTalks.com से जुड़े रहिए।













