₹100 में लगेगा धान, इस तरीके से 60 कल्ले एक पौधे में निकलेंगे उत्पादन होगा बंपर, कमाई होगी जोरदार जानिए कैसे

On: Monday, June 9, 2025 3:00 PM
बिना मजदूर के धान की रोपाई

अगर धान की खेती की लागत कम करना चाहते हैं, मेहनत कम करना चाहते हैं लेकिन ज्यादा उत्पादन और ज्यादा आमदनी पाना चाहते हैं तो आइए बताते हैं एक बेहतरीन तरीका-

धान की खेती

लोग धान की खेती करने लगे हैं, धान की खेती कई तरीकों से की जाती है, जिसमें यहां आपको धान की खेती का ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे आजमाकर लागत कम कर सकते हैं, यहां धान की रोपाई का एक ऐसा तरीका बताया गया है, जिससे आपको एक पौधे में 40 से 60 कल्ले मिल सकते है, उत्पादन ज्यादा होगा, फसल अच्छी होगी, आमदनी ज्यादा होगी, कुछ किसान धान की खेती करने के लिए पहले नर्सरी तैयार करते हैं, उसके बाद पौधे लगाते हैं, पौधे लगाने के लिए बहुत ज्यादा मजदूरों की समस्या होती है, तो आइए एक जुगाड़ बताते हैं, जिससे मजदूरों की जरूरत नहीं होगी।

बिना मजदूर के धान की रोपाई

अगर धान लगाने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं, तो परेशान न हों, मशीन से धान लगा सकते हैं। जिसके लिए आपको बताएंगे कि नर्सरी तैयार होने के बाद ट्रांसप्लांटर मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसपर सरकार सब्सिडी देती है. इसके अलावा इसे किराए पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 1 घंटे में इसका खर्च सिर्फ ₹100 आएगा। क्योंकि इसमें 1 लीटर तेल इस्तेमाल होता है. इससे 1 घंटे में एक बीघा जमीन में धान की रोपाई की जा सकती है. इसमें मजदूर की जरूरत नहीं पड़ती. आइए आपको बताते हैं इस मशीन से खेती करने के फायदे.

यह भी पढ़े- आम का सिर्फ बाहरी छिलका ही नहीं, अंदर का हिस्सा भी पकेगा, इस ऑर्गेनिक विधि से पकाएं आम, स्वाद चखकर रह जाएंगे दंग

इस मशीन से क्या फायदे होंगे?

धान की नर्सरी को तैयार होने में 20 से 25 दिन का समय लगता है. उसके बाद किसान धान की रोपाई करते हैं. जब नर्सरी तैयार हो जाती है तो इस मशीन में पौधे रखकर इसे खेत में लगा दिया जाता है. इस मशीन की मदद से धान को पंक्तियों में एक साथ रोपा जाता है जिससे कम समय में बड़े पैमाने पर रोपाई हो जाती है. यह वैज्ञानिक विधि से रोपाई करती है जिसमें उचित गहराई और दूरी का ध्यान रखा जाता है इसका एक फायदा यह है कि इससे खरपतवारों पर नियंत्रण करना आसान होता है। इस तरह से धान की रोपाई कतारों में की जाती है। इस तरह पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन के इस्तेमाल के कई फायदे हैं।

यह भी पढ़े- किसानों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा ₹500 ज्यादा, धान की इस तकनीक से खेती करें प्रति एकड़ मिलेंगे 4500 रुपए

Leave a Comment