मुर्रा भैस का पालन लाएगा घर में सालाना लाखों की गड्डियां, जाने इसके पालन का तरीका। मुर्रा भैंस भारत की सबसे अधिक दूध देने वाली और लोकप्रिय भैंस नस्लों में से एक है। इसका पालन ज्यादातर हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में किया जाता है। मुर्रा भैंस का दूध उत्पादन और उसकी गुणवत्ता इसे अन्य भैंसों से खास बनाती है। आइए इसके पालन के बारे में हम आपको विस्तार से बताते है।
मुर्रा भैंस की पहचान
मुर्रा भैस का शरीर काला और मजबूत होता है। इसके सींग छोटे व घुमावदार होते है। मुर्रा भैस में नर का वजन 500 से 600 किलोग्राम और मादा का वजन 300 से 400 किलोग्राम होता है। मुर्रा भैस दूध उत्पादन में 12 से 18 लीटर रोजाना देती है। इसके दूध में फैट लगभग प्रतिशत 7-8% होता है, जिससे ज्यादा मलाई प्राप्त होती है।
मुर्रा भैंस पालने के फायदे
मुर्रा भैस ज्यादा दूध उत्पादन में लगभग 3000-4000 लीटर प्रति ब्यात दूध देती है। दूध में अधिक फैट होता है, जिससे बाजार में ऊंचे दाम मिलते हैं। गर्मी और ठंडक दोनों मौसम में अच्छी तरह से ढल जाती है। मुर्रा भैस को बीमारियां कम होती हैं।
मुर्रा भैस पालने का तरीका
मुर्रा भैस के लिए हवादार और सूखा शेड तैयार करें। सर्दी और गर्मी से बचाव के लिए शेड में उचित व्यवस्था हो। साफ-सफाई का खास ध्यान दे। भैंस के खानपान पर विशेष ध्यान दे।
मुर्रा भैस से कमाई
मुर्रा भैंस का पालन करने में आपको शुरुआत में खर्च लगभग 150000 से लेकर ₹200000 तक आज जाता है जिसके बाद में आप प्रतिमाह लगभग 40 से ₹50000 की कमाई कर सकते हैं। इसी तरह मुर्रा भैंस का पालन आपके लिए बहुत ज्यादा फायदे का सौदा साबित होगा
यह भी पढ़े: प्याज के भाव ने छुआ आसमान, बढ़ती कीमतों से लोग हुए परेशान, जाने आज कितना चल रहा है मंडी भाव