गेंहू और प्याज के आवक ने आज मंडी में सारे रिकॉर्ड तोड़े, जानिए आज 6 अगस्त का रतलाम मंडी भाव

आज 6 अगस्त 2025 को रतलाम मंडी में फसलों की आवक काफी बढ़िया रही। जिसमे सबसे ज्यादा आवक प्याज और गेंहू की रही। आज रतलाम मंडी में 3 किसम के चने की नीलामी हुई जो बहुत दिनों के बाद देखने को मिली। नीचे आज के मंडी भाव दिए गए है तो चलिए देखते है।

6 अगस्त का रतलाम मंडी भाव

  • गेहूं लोकवन का न्यूनतम भाव 2551 रु उच्चतम भाव 3201 रु और मॉडल भाव 2670 रु रहा।
  • चना विशाल का न्यूनतम भाव 5350 रु उच्चतम भाव 5999 रु और मॉडल भाव 5700 रु रहा।
  • चना इटालियन का न्यूनतम भाव 5480 रु उच्चतम भाव 6174 रु और मॉडल भाव 5900 रु रहा।
  • चना काबूली/डालर का न्यूनतम भाव 7600 रु उच्चतम भाव 9901 रु और मॉडल भाव 9000 रु रहा।
  • सोयाबीन पिला का न्यूनतम भाव 3281 रु उच्चतम भाव 4983 रु और मॉडल भाव 4285 रु रहा।
  • बटला/मटर का न्यूनतम भाव 4580 रु उच्चतम भाव 6000 रु और मॉडल भाव 4800 रु रहा।
  • लहसुन का न्यूनतम भाव 1680 रु उच्चतम भाव 9600 रु और मॉडल भाव 4181 रु रहा।
  • प्याज का न्यूनतम भाव 400 रु उच्चतम भाव 1500 रु और मॉडल भाव 1038 रु रहा।

पिछले दिन की तुलना में आज कई फसलों के उच्चतम भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली।

गेहूं लोकवन का उच्चतम भाव कल 3100 रु था, जो आज बढ़कर 3201 रु हो गया यानी 101 रु की बढ़ोतरी हुई। चना विशाल का उच्चतम भाव 6067 रु से घटकर आज 5999 रु रह गया यानी 68 रु की कमी हुई। वहीं चना काबूली/डालर का उच्चतम भाव 10527 रु से घटकर 9901 रु हो गया, जो 626 रु की गिरावट है। सोयाबीन पिला के उच्चतम भाव में हल्की तेजी रही – 4902 रु से बढ़कर 4983 रु हो गया यानी 81 रु की बढ़ोतरी। बटला/मटर का उच्चतम भाव 5001 रु से बढ़कर 6000 रु हो गया, जिससे 999 रु की बड़ी बढ़त देखने को मिली। लहसुन का उच्चतम भाव भी 9520 रु से बढ़कर 9600 रु पहुंचा यानी 80 रु की बढ़त।
प्याज का उच्चतम भाव 1400 रु से बढ़कर आज 1500 रु हो गया, जो 100 रु की बढ़ोतरी है। वहीं चना इटालियन आज पहली बार शामिल हुआ है, जिसका उच्चतम भाव 6174 रु रहा।

कुल मिलाकर देखा जाए तो आज कई फसलों के दामों में अच्छी तेजी देखने को मिली है, खासकर बटला/मटर, गेहूं, और प्याज में।

ये भी पढ़ेंसोयाबीन की आवक कम मांग ज्यादा, यहाँ देखिए नागदा मंडी का 6 अगस्त का मंडी भाव

नमस्कार! मैं पल्लवी मिश्रा, मैं मंडी भाव से जुड़ी ताज़ा खबरें लिखती हूं। मेरी कोशिश रहती है कि किसान भाइयों को सही और काम की जानकारी मिले। ताकि आप अपनी फसल सही दाम पर बेच सकें। हर दिन के मंडी भाव जानने के लिए KhetiTalks.com से जुड़े रहिए।

Leave a Comment