आलू की खेती से साढ़े तीन महीने में 10 लाख 40 हजार की इनकम कर  राजस्थान के प्रियांक सुराणा बने युवाओं लिए प्रेरणा

On: Monday, October 27, 2025 12:05 PM
success story

सफलता की कहानी में आज हम लेकर आए हैं ऐसे युवा किसान प्रियांक सुराणा की कहानी जो राजस्थान के रहने वाले हैं और आलू की खेती से बहुत कम समय में ज्यादा मुनाफा कमा कर एक सफल किसान बन गए हैं। 

 प्रियांक सुराणा का परिचय 

27 साल के प्रियांक सुराणा राजस्थान के पाली के रहने वाले हैं। उनकी स्कूली शिक्षा पुणे से हुई है और उन्होंने ग्रेजुएशन की पढाई मुंबई से की है। उनका  खुद का बिजनेस शुरू करने का मन था पर किस्मत में खेती लिखी थी वो भी छोटी-मोटी खेती नहीं, इतनी अच्छी क्वालिटी की फसल  उपजा रहे हैं कि अमेरिका की कंपनी उनकी फसल खरीद रही है। 

खेती करने का विचार कब आया 

करोना समय लोगों को बीमार देख उन्होंने सोचा कि आजकल के अनाज,फल और सब्जियों में रासायनिक तत्व इतने होती हैं कि इम्यूनिटी बहुत कमजोर हो गई है, जिसके वजह से लोग बीमारी झेल नहीं पा रहे। इसलिए उन्होंने सोचा कि क्यों न रसायनमुक्त खेती की जाए, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर न पड़े।

खेती शुरू करने से पहले उन्होंने कुछ साल रिसर्च किया। फिर उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों की सलाह ली। उन्होंने सुझाव दिया कि आलू की खेती करें, जिसके बाद उन्होंने अपने 3 एकड़ ज़मीन को आलू की फसल लगाने लायक बनाने में लग गए। 

उन्होंने अपने खेत में जैविक खाद डालें, बोरवेल और ड्रिप सिस्टम लगवाए।अक्टूबर नवंबर में आलू की बुवाई की गई, जिसके 3 महीने बाद आलू की फसल तैयार हो गई। आलू की  क्वालिटी बहुत अच्छी निकली, जिसके वजह से ग्राहक सीधे उनके खेत से फसल  लेकर जाने लगे। 

3 महीने में 7 लाख का मुनाफा 

एक कंपनी है सिम्पलॉट, जो की अमेरिका की कंपनी है जो भारत में JRS कॉरपोरेशन के तहत किसानों से आलू खरीदकर देश -विदेश की कंपनियों को बेचती है, जिससे वे चिप्स और खाने की चीजें बनाते हैं। प्रियांक की फसल यह कंपनी खरीदती है, जिससे उनकी आमदनी अच्छी हो रही है। 

आमदनी बढ़ी तो उन्होंने अपने खेत को बढ़ा दिया, 3 एकड़ से 9 एकड़ कर दिया। 2024 में जो उन्होंने आलू की फसल लगाई है, उससे उन्हें 10 लाख 40 हज़ार रुपये की आमदनी हुई है, जिससे उन्हें 7 लाख तक का मुनाफा हुआ है। 

उनकी सफलता सभी युवाओं को खेती में आने के लिए प्रोत्साहित करती है। खेती में नई  तकनीक का इस्तेमाल कर युवा अपने करियर को एक उँची उड़ान दे सकते हैं। 

ये भी पढ़ें –मध्य प्रदेश के आशीष विश्वकर्मा ने आईटी जॉब छोड़कर बनाई ऐसी ऑटोमेशन लैब जो बिना मजदूर मशरूम उगाती है