किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने कमाल का मोबाइल एप बनाया है, जिससे किसान अपने खेत की फसल की गिरदावरी कर पाएंगे-
1 अगस्त से किसानों को मिली बड़ी सौगात
अगस्त महीने की शुरुआत हो चुकी है, आपको बता दे की 1 अगस्त 2025 को किसानों को राज्य सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिला है। सरकार ने एक मोबाइल ऐप जारी किया है जिससे किसान अपने फसल के गिरदावरी कर पाएंगे। ऑनलाइन किसानों को कई तरह की सुविधा मिल रही है। इसी कड़ी में अब सरकार ने ऑनलाइन फसलों की गिरदावरी के काम में भी किसानों की मदद की है।
किसानों को यह सुविधा दी है कि वह ऑनलाइन गिरदावरी कर सके। आपको बता दे की 31 जुलाई 2025 को ही ऑनलाइन गिरदावरी के लिए जो ऐप बनाया गया है ‘मोबाइल गिरदावरी ऐप’ उसकी जांच की गई है, लाइव टेस्टिंग हुई है। अधिकारी स्वयं खेत में जाकर उसका टेस्ट कर चुके हैं। ऐप बढ़िया तरीके से काम कर रहा है और इसका इस्तेमाल किसान भाई कर पाएंगे।
इस राज्य के किसानों को मिली सुविधा
ऑनलाइन गिरदावरी करने के लिए जो मोबाइल गिरदावरी ऐप आया है यह राजस्थान में आया है। राजस्थान के किसानों को 1 अगस्त से यह सुविधा मिली है। इससे किसान जमाबंदी की प्रति भी डाउनलोड कर पाएंगे। तथा खेत के खरे की स्वयं गिरदावरी कर पाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि खरीफ गिरदावरी में करीब 70 लाख खसरो की किसान भाई गिरदावरी कर पाए। चलिए जानते हैं यह मोबाइल ऐप कहां से कैसे डाउनलोड कर पाएंगे।
यहां से डाउनलोड करें मोबाइल गिरदावरी एप
किसान भाइयों अगर मोबाइल गिरदावरी एप डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको बता देगी ‘राज किसान गिरदावरी एप’ का नाम है। इसे राजस्थान के राजस्व मंडल की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। राजकीय वेबसाइट https://webgirdawari.rajasthan.gov.in/Web/Index पर राज किसान गिरदावरी ऐप है। वहां से डाउनलोड करने की सुविधा मिल रही है। यहां पर आपको लिंक भी दिया गया है। इस ऐप के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग से संपर्क करें। उन्हें यह कार्य दिया गया है कि वह किसानों को इसकी जानकारी दें।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद











