रबी महा अभियान 2025-26 शुरू हुआ, किसानों को मिलेंगे प्रमाणित बीज और सरकारी योजनाओं की जानकारी

On: Thursday, October 2, 2025 1:03 PM
बिहार

प्रदेश में रबी महा अभियान 2025-26 की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें पंचायत स्तर पर किसानों को फायदा मिलेगा। उन्हें प्रमाणित बीज के साथ-साथ कई लाभ मिलेंगे-

रबी महा अभियान 2025-26

रबी महा अभियान 2025-26 की शुरुआत बिहार में हुई है। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अभियान का शुभारंभ किया है। जिसमें जागरूकता वाहनों को सीएम ने हरी झंडी दिखाई है। विभिन्न जिलों के लिए जागरूकता वाहनों को रवाना कर दिया। जिसमें प्रदेश के 38 जिलों में एलईडी युक्त यह प्रचार वाहन गई है। पंचायत स्तर पर किसानों को कई तरह के फायदे इस वाहन से होंगे।

किसानों को मिलेगा प्रमाणित बीज

खेती में किसान कम खर्चे में ज्यादा उत्पादन ले सके, इसके लिए उन्हें प्रमाणित बीज मिलेगा। जिसमें रबी महा अभियान के समय किसानों को प्रमाणित बीज और उपादानों का वितरण होगा। जिसमें किसानों को बीज के साथ-साथ खाद और अन्य कृषि उत्पादन मिलेंगे। जिसमें विभाग द्वारा यह बताया गया कि तिलहन, दलहन, बागवानी, गेहूं, मक्का आदि फसलों के बीज अनुदानित दरों पर दिए जाएंगे। जिससे रबी सीजन में किसान कम खर्चे में खेती कर पाएंगे।

सरकारी योजनाओं की जानकारी

इस रबी महा अभियान का एक उद्देश्य किसानों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान सरकारी योजनाओं से जुड़ सके और खेती के आने वाले खर्च को घटकर आमदनी में वृद्धि कर सके। सही तरीके से खेती कर सके। कृषि यंत्रों का इस्तेमाल कर सके। जिसमें इस महा अभियान में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक और कृषि प्रसार कर्मियों की सक्रिय भूमिका दिखाई देगी। यह सब किसानों के खेत तक पहुंचेंगे। उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकी के बारे में बताएंगे। तथा फसल प्रबंधन की जानकारी देंगे।

सरकारी योजनाओं की जानकारी भी किसानों को मिलेगी। उन्हें पता चलेगा किन-किन योजना के तहत उन्हें अनुदान मिलता है। आर्थिक सहायता मिलती है। प्रशिक्षण मिलता है। सरकारी सुविधाओं का फायदा कैसे उठाएं। कौन-कौन सी योजनाएं किसानों के लिए लाभकारी है।

यह भी पढ़े- MSP में बढ़ोतरी, किसानों को 6 फसलों की मिलेगी अधिक कीमत, जानिए रबी विपणन सत्र 2026-27 की नई MSP