गेहूं के किसानों का पलड़ा हुआ भारी, अब इस राज्य सरकार ने भी MSP में कर दी बढ़ोतरी, जानिए किन किसानों का लगा नंबर

राजस्थान राज्य सरकार के बाद, अब अन्य राज्य सरकार भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी कर रहे हैं। किसानों को बोनस दे रही है तो चलिए जानते हैं अब किस राज्य सरकार ने गेहूं के किसानों को बड़ी अच्छी खबर दी है-

गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य

गेहूं के खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाती है। जिसमें आपको बता दे की हाल ही में केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है। साथ ही राज्य सरकारों को बोनस देने के लिए भी निर्देश दिए हैं। दरअसल गेहूं की खरीदी के लिए खाद एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पहलाद जोशी ने राज्य के मंत्रियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने गेहूं की खरीदी बढ़ाने के लिए MSP और बोनस को लेकर चर्चा की।

जिसमें किसानों को आकर्षित करने के लिए MSP बढ़ाई गई। साथ ही बोनस देने के लिए भी चर्चा की गई है। जिसमें हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा किसानों को MSP अधिक और बोनस देने का ऐलान किया गया। अब उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने भी किसानों को MSP अधिक और बोनस देने का ऐलान कर दिया है। साथ ही पंजीयन की तारीख भी बताइ, तो चलिए आपको बताते हैं उत्तर प्रदेश राजस्थान और मध्य प्रदेश के किसानों को कितनी एमएसपी और बोनस मिलेगा।

यह भी पढ़े- नीलगाय की खेत में होगी नो एंट्री, रसोई में रखी इन 3 चीजों का उपाय करके देखें, खेत की तरफ देखेंगे भी नहीं जंगली जानवर

गेहूं खरीदी पर बोनस

गेहूं का बढ़ा न्यूनतम समर्थन मूल्य, 2425 रुपए क्विंटल है। इसके अलावा इसमें 125 रुपए और 150 रु का किसानों का बोनस भी मिलेगा। जिसमें राजस्थान राज्य के किसानों को 125 बोनस प्रति क्विंटल के अनुसार दिया जाएगा। जबकि उत्तर प्रदेश के किसानों को 150 रुपए क्विंटल बोनस मिलेगा। आपको बता दे कि पिछले साल न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 था। लेकिन केंद्र सरकार ने इस बार एमएसपी में बढ़ोतरी करके 2425 रुपए कर दी है। विभिन्न राज्य सरकारे किसानों को अब बोनस दे रही है।

जिसमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश के किसानों को बोनस मिल चुका है। लेकिन अब मध्य प्रदेश और पंजाब के किसानों को भी इसका लाभ मिल सकता है। लेकिन फिलहाल अभी इसके बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। चलिए जानते हैं राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गेहूं के खरीदी और पंजीयन के बारे में।

गेहूं के खरीदी और पंजीयन की तारीख

एमएसपी पर गेहूं की बिक्री करने के लिए किसानों को पंजीयन कराना पड़ेगा। जिसमें आपको बता दे की मध्य प्रदेश और उत्तरप्रदेश में 20 जनवरी से पंजीयन शुरू हो रहा। राजस्थान में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी 10 मार्च से 30 जून 2025 तक होगी। राजस्थान में पंजीयन हो रहा है, साल 2025-26 के रबी विपणन सीज़न के लिए गेहूं का पंजीकरण 1 जनवरी से 25 जून, 2025 तक होंगे। जिसमें पंजीकरण ऑनलाइन mspproc.rajasthan.gov.in पोर्टल पर जाकर कर सकते है।

यह भी पढ़े- किसानों को 8 हजार रु देगी राज्य सरकार, बढ़ गई वित्तीय सहायता, इन किसानों के खाते में बिना कुछ किये आ जाएंगे पैसे

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद