मध्यप्रदेश के पुष्पा भाऊ! लाल चंदन की खेती कर किसान कर रहा लाखों की कमाई। आज हम आपको ऐसे किसान की कहानी बताने जा रहे हैं जो मध्य प्रदेश के सतना जिले के बघेलान ग्राम त्योंधरी गांव के रहने वाले हैं। इनका नाम कृष्ण कुमार है। किसान कृष्ण कुमार मैहर जिले रीवा रोड स्थित बगीचे में लाल चंदन और सफेद चंदन की खेती करते हैं।
इस किसान ने लगभग 3 साल पहले यूट्यूब के जरिए लाल चंदन और सफेद चंदन की खेती करने का तरीका सिखा था। आज वह खुद अपना यूट्यूब चैनल बना करके लाखों लोगों को चंदन की खेती के बारे में जानकारी देते हैं। आइए इस किसान की सफलता के बारे में जानते हैं।
बीज पाकिस्तान सहीत कई देशों में भेजे जा रहे
किसान कृष्ण कुमार सिंह का कहना है कि पहले तो हम केवल शौक के लिए पौधे लगाए करते थे लेकिन हमने इसको बढ़ावा देते हुए कमाई के लिए खेती शुरू कर दी। अब इसके तैयार किए गए बीज केवल भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के साथ वियतनाम जैसे कई बड़े-बड़े देशों में भेजे जाते हैं। इनका कहना है कि इन्होंने जब से सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करना शुरू किया तब से इनको ऑर्डर मिलना शुरू हुआ और उनकी कमाई लाखों में पहुंच गई है।
यह भी पढ़े: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि में हो सकती है बढ़ोतरी, किसानों की लग जाएगी लॉटरी
यूट्यूब से हो रही लाखों की कमाई
किसान का कहना है कि वह बीज उत्पादन के साथ-साथ यूट्यूब में प्रशिक्षण देकर भी लाखों रुपए की कमाई कर लेते हैं। किसान का कहना है कि चंदन की खेती से तगड़ी कमाई की जा सकती है। इतना ही नहीं वह खुद इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
पाकिस्तान भिजवाए गए 25 किलो बीज
किसान कृष्ण कुमार का कहना है कि शुरू में तो पाकिस्तान से आर्डर मिला तो उनको 2 किलो बीज पाकिस्तान भेजने पड़े। इसके बाद उनको लगा की लेनदेन सही तरीके से किया जा रहा है तब उन्होंने भारतीय एजेंट के माध्यम से अधिक बीजों को भेजना शुरू कर दिया। किसान अब तक लगभग 25 किलो बीज पाकिस्तान में भिजवा चुके हैं।