धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी हुई शुरू, किसानों में दौड़ी उत्साह की लहर

धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी हुई शुरू। आइए विस्तार से जानते है। आज हम आपके लिए ऐसी खबर लेकर आए हैं जिसको सुनकर किसान बेहद खुश हो जाएंगे। आपको बता दे सीएम श्री विष्णु देव साय के आदेश के मुताबिक 14 नवंबर से जिले भर के स्थान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो चुकी है। अब ऐसे में किसानों के उत्साह का ठिकाना नहीं रहा लोग उत्साह के साथ उपार्जन केन्द्रों पर धान बेचने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े: मार्केट में ₹800 किलो बिकता है यह लाल कलर का चावल, खरीदने के लिए मच गई होड़, इसके सेवन के है अनोखे फायदे

धान की खरीदी लगातार जारी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की खबर सुनकर किसानों के उत्साह का ठिकाना नहीं रहा है जिसके बाद अब तक धान की खरीदी लगातार जारी है। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जा रहा है। ऐसे में सभी किसान बेहद खुश है क्योंकि उनका धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। धान की खरीदी के साथ-साथ में वही समय से किसानों को धान की राशि का भुगतान भी किया जा रहा है।

अब तक टोटल 23846 मे. टन धन की हुई खरीदी

किसानों के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के बाद में अब तक टोटल 23846 मे. टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिसका अब तक राशि का भी भुगतान किया जा चुका है किसानों को अभी तक 29 करोड़ 91 लाख रुपए का भुगतान बैंक के जरिए किया जा चुका है। फिलहाल धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए है। जो किसानों के लिए बहुत शानदार तोहफा साबित हो रहा है। साथ ही जिन किसानों से इसके बाद धान खरीदा जा रहा है उनको भी तुरंत पैसों का भुगतान किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: 15 लाख का पैकेज ठुकरा कर किसान ने शुरू की जैविक खेती, अब सालाना कमा रहा डेढ़ करोड़ की कमाई

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद