आम की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है, सरकार ने 1616 रुपए क्विंटल आम खरीदने का ऐलान किया है-
आम के किसानों के लिए अच्छी खबर
आम की खेती में किसानों को मुनाफा है, आम का सीजन चल रहा है, लेकिन फिर भी आम की कीमत में कुछ कारण से गिरावट देखी जा रही है। जिसमें कर्नाटक में आप जानते हैं कि बागवानी फसलों में मुख्य तौर पर आम की खेती होती है, लगभग 1.39 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में आम लगाया जाता है। लेकिन इस समय आम के किसान परेशान नजर आ रहे थे जिसके बाद केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने अपनी चिंता जाहिर की और किसानों के हित के लिए बात की तो चलिए आपको बताते हैं कृषि मंत्री ने क्या फैसला लिया।
आम की खरीद 1616 रुपये प्रति क्विंटल
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए बताया कि कर्नाटक के किसानों से सरकार 1616 रुपए क्विंटल आम खरीदेगी, जिसमें बताया गया कि 2.5 लाख टन आम खरीदा जाएगा। जिससे आम के किसानों को नुकसान नहीं होगा।
कृषि मंत्री ने बताया कि उन्होंने कुमारस्वामी को पत्र लिखा है कि मैं उन्हें सूचित करता हूं कि कर्नाटक राज्य में विपणन वर्ष 2025-26 में आम पर बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत 1616 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 250000 टन आम खरीदने की मंजूरी देते हैं। इस तरह आप देख सकते हैं कि जब भी किसानों के सामने इस तरह की संकट आता है तो सरकार की तरफ से उन्हें मदद मिलती है।
आम की गिरती कीमतों के बीच किसानों को मिला सहारा
आपको बता दे कि कर्नाटक के आम के किसान बहुत लंबे समय से परेशान नजर आ रहे थे क्योंकि कीमत गिरती ही जा रही थी। हाल ही में ₹400 प्रति क्विंटल कीमत हो गई थी। जिससे किसानों को लागत निकालना मुश्किल पड़ रहा था। इसीलिए सरकार ने किसानों को उचित मूल्य देने का फैसला किया है। जिससे किसानों को राहत मिली है।
बता दे कि कर्नाटक भारत का आम का एक महत्वपूर्ण उत्पादक राज्य माना जाता है। कर्नाटक में भी मुख्य तौर पर साल में एक बार आम की खेती होती है, कर्नाटक में कई आम की किस्म लगाई जाती है जिसमें मुख्य तौर पर बदामी, तोता परी के साथ-साथ हिमसागर वैरायटी भी देखने को मिलती है।