Agriculture tips: बरसात में मशरूम की फसल को इस रोग से तबाह होने से बचाएं, तुरंत करने नियंत्रण के उपाय, जाने उपाय

On: Wednesday, September 17, 2025 2:41 PM
Agriculture tips: बरसात में मशरूम की फसल को इस रोग से तबाह होने से बचाएं, तुरंत करने नियंत्रण के उपाय, जाने उपाय

बरसात में मशरूम की फसल में इस रोग का खतरा बढ़ जाता है इसकी रोकथाम के लिए जल्दी उपाय करना महत्वपूर्ण होता है जिससे उत्पादन में गिरावट नहीं होती है। तो चलिए जानते है कौन सा रोग है और बचाव के उपाय क्या है।

मशरूम की फसल को इस रोग का खतरा

मशरूम की खेती बहुत बड़े पैमाने पर की जाती है। लेकिन बारिश के मौसम में अधिक नमी और सफाई न होने की वजह से फसल में रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है इस रोग का नाम बुलबुला है ये एक कवक (फंगल) जनित बीमारी है ये रोग 2 प्रकार के होते है। एक गीला बुलबुला रोग और दूसरा सूखा बुलबुला रोग है गीला बुलबुला रोग के लक्षण कुछ इस प्रकार होते है ये रोग के कारण मशरूम के ऊतकों में बड़े अनियमित पिंड बन जाते है जो बाद में भूरे हो जाते है और सूखा बुलबुला रोग मशरूम की टोपी पर मस्से जैसे विकास और भूरे धब्बों का कारण बनता है जो मशरूम के ऊतक के नष्ट होने का कारण बनता है। इस रोग को समय पर कंट्रोल कर लेना चाहिए। जिससे फसल पर इसका प्रभाव ज्यादा नहीं होता है।

कैसे करें बचाव

मशरूम की फसल में बुलबुला रोग को नियंत्रित करने के लिए सबसे पहले साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए और हवा का उचित वेंटिलेशन बनाए रखना चाहिए। प्रभावित रोग ग्रस्त मशरूम को फसल से अलग कर देना चाहिए जिससे बाकि दूसरी फसलों में रोग फैलता नहीं है। इसके अलावा संक्रमित मशरूम के आस-पास नमक का छिड़काव कर देना चाहिए।

फफूंदनाशक दवा का करें प्रयोग

मशरूम की फसल में बुलबुला रोग के शुरुआती लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए आप फफूंदनाशक दवा जैसे क्लोरोथैलोनिल का छिड़काव कर सकते है। ये एक शक्तिशाली कवकनाशी है। जो बुलबुला रोग को नियंत्रित करने में बेहद कारगर साबित होता है।

नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।

यह भी पढ़े Agriculture Tips: धान की फसल में है इस रोग का खतरा, किसान चिंतित न हो करें ये छिड़काव फसल रहेगी सुरक्षित, जाने रोकथाम के उपाय