कई ऐसे किसान है जिनके पास जमीन कम है आर्थिक रूप से कमजोर है, तो चलिए एक कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल की जानकारी लेकर आए-
कम लागत में ज्यादा मुनाफा
छोटे किसानों के लिए कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल किसी वरदान से कम नहीं होती है। ऐसे ही एक किसान है जिन्होंने इस तरह की फसल को किसानों के बीच रखा है। किसान का नाम आशीष है यह एक युवा किसान है जो बाराबंकी जिले से आते हैं। उन्होंने बताया कि 30 दिन में तैयार होने वाली फसल से वह ₹2000 लगाकर ₹90000 की कमाई कर ले रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने बढ़िया वैरायटी का चयन किया है, साथ ही खेती का तरीका भी बदला है, तो चलिए आपको बताते हैं वह कौन सी फसल है, किस तरीके से खेती करते हैं।
फसल का नाम
दरअसल, वह सफेद मूली की खेती करते हैं। जिससे उन्हें अच्छी कमाई हो रही है। कुछ ही दिन के भीतर इससे उन्हें बंपर मुनाफा हुआ है। जिसमें उन्होंने जापानी सफेद किस्म का चयन किया है। जो की देखने में बढ़िया लगती है। खाने में भी बढ़िया होती है। ग्राहक फटाफट खरीद लेते हैं। मूली की डिमांड कई तरह की बीमारियों में सेवन के लिए भी होती है। साथ ही सलाद के तौर पर इसका सेवन किया जाता है। मूली एक जड़ वाली सब्जी है।
खेती का तरीका
गर्मी-बरसात में मूली की खेती से अच्छी कमाई हो जाती है। लेकिन उसके लिए खेती का तरीका बदलना पड़ता है। समय के अनुसार किसानों को खेती करनी चाहिए। जिसमें बरसात में किसानों को बेड बनाकर खेती करनी चाहिए। बेड बनाने से जल निकास बेहतर होता है, और खरपतवारों पर भी नियंत्रित होता है। तथा पौधों को बढ़ने के लिए बढ़िया जगह मिलती है। उपज अच्छी मिलती है। तथा मूली की हार्वेस्टिंग करने में भी आसानी होती है। मूली की गुणवत्ता इस तरीके से बेहतर होती है। जिससे मूली की अच्छी कीमत मिलती है।
बेड बनाने से पहले तीन से चार बार बढ़िया खेत की जुताई करें। जिससे मिट्टी भुरभुरी रहे। लगभग 1 महीने में फसल तैयार हो जाती है। मूली की खेती करना चाहते हैं तो सबसे बढ़िया समय की बात करें तो जुलाई-अगस्त में इसकी खेती कर सकते हैं और रबी सीजन में अक्टूबर-नवंबर में जायद में फरवरी-मार्च में भी मूली की खेती की जाती है।