सितंबर में लगाएं यह छोटा रसदार फल, 1 एकड़ से 5 लाख रु की कमाई, 4 महीने में फसल हो जाती है तैयार, जानिए खेती का तरीका

On: Tuesday, September 2, 2025 9:00 AM
सितंबर–अक्टूबर में मुनाफे वाली खेती

सितंबर–अक्टूबर में अगर किसान कोई ऐसी खेती करना चाहते हैं जो 4 महीने में तैयार हो जाए और 4 से 5 लाख की कमाई दे दे, तो चलिए उसके बारे में बताते हैं।

सितंबर–अक्टूबर में मुनाफे वाली खेती

हर किसान चाहता है कि खेती से इतनी आमदनी हो जाए कि उनका गुज़ारा अच्छे से हो सके। यहां आपको एक ऐसी खेती के बारे में बता रहे हैं, जिसमें केवल 4 महीने में सालभर का मुनाफा कमा सकते हैं। यह फल अब कई राज्यों में उगाया जा रहा है। पहले यह बड़े होटल और रेस्टोरेंट में ही बिकता था, लेकिन अब किसान इसे खेतों में उगा कर अच्छा-खासा मुनाफा कमा रहे हैं।

यह एक छोटा रसदार फल है और इसके पौधे भी छोटे-छोटे होते हैं। इसे लगाकर किसान 1 एकड़ से 4 से 5 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। दरअसल, यहां स्ट्रॉबेरी की खेती की बात हो रही है। तो चलिए जानते हैं, सितंबर से नवंबर के बीच उत्तर भारत में स्ट्रॉबेरी की खेती करके किसान कैसे बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं।

मिट्टी, जलवायु और खाद

  • किसी भी फसल के लिए मिट्टी, जलवायु और खाद बहुत ज़्यादा महत्वपूर्ण होती है।
  • स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए रेतीली दोमट और हल्की अम्लीय मिट्टी अच्छी मानी जाती है।
  • इसका पीएच मान 5.7 से 6.5 के बीच होना चाहिए।
  • खेती के लिए ठंडी और नमी युक्त जलवायु उपयुक्त रहती है। दिन का तापमान 22–23 डिग्री सेल्सियस और रात का 7–13 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए।
  • फसल को कम से कम 6 घंटे की धूप मिलनी चाहिए।
  • खेत का चयन करते समय ध्यान रखें कि उसमें पानी निकासी की अच्छी व्यवस्था हो।
  • खाद की बात करें तो स्ट्रॉबेरी को नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश की ज़रूरत होती है। खेत की तैयारी करते समय 20 से 25 टन प्रति हेक्टेयर सड़ी हुई गोबर की खाद डालें, इससे उत्पादन बेहतर मिलेगा।

खेती का तरीका

  • सबसे पहले खेत की गहरी जुताई करें और उसमें खाद मिलाएं।
  • इसके बाद बेड बनाकर मल्चिंग लगाएं, पौधों की रोपाई करें।
  • पौधे 30 सेंटीमीटर × 60 सेंटीमीटर की दूरी पर लगाएं।
  • ध्यान रखें कि पौधे का क्राउन मिट्टी की सतह पर ही रहे।
  • अगर किसान सही तरीके से खेती करेंगे, तो उन्हें प्रति एकड़ 30 से 50 क्विंटल तक उत्पादन मिल सकता है।

खर्चा और कमाई

  • किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि खर्चा कितना होगा और मुनाफा कितना मिलेगा।
  • स्ट्रॉबेरी की खेती में खर्च लगभग ₹2,00,000 तक आता है।
  • इसमें पौधे, खेत की तैयारी, खाद और मजदूरी शामिल होती है।
  • वहीं, स्ट्रॉबेरी की खेती में कमाई एकड़ से 4 से 5 लाख रुपये तक हो सकती है।

पॉलीहाउस में भी कर सकते हैं खेती

अगर जलवायु और तापमान स्ट्रॉबेरी की खेती के अनुकूल न हो, तो किसान पॉलीहाउस में इसकी खेती कर सकते हैं। कृषि विभाग से जानकारी लेकर पॉलीहाउस पर सब्सिडी का लाभ उठाया जा सकता है। कुछ राज्यों में स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए भी किसानों को सब्सिडी दी जाती है, जिससे लागत घटेगी और मुनाफा और ज़्यादा होगा।

यह भी पढ़ें –महिलाओं को मिला उपहार पर उपहार, सितंबर में 10 हजार रु देगी सरकार, 6 महीने बाद खाते में आएंगे ₹2 लाख, जानिए योजना