Profitable farming: दो क्यारी में यह फसल लगाएं एक दिन का 1 हजार रु कमाएं और ₹30 किलो मंडी भाव पाएं, इस फ्री की खाद से बंपर पैदावार

On: Tuesday, March 3, 2026 4:13 PM
Profitable farming

Profitable farming: थोड़ी जमीन से ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो किसान भाई अभी इस सब्जी की खेती करके मालामाल हो सकते हैं आईए जानते हैं कैसे।

खीरे की खेती मुनाफे का सौदा

इस समय किसान खीरे की खेती कर सकते हैं हर दिन इससे हजार रुपए से ज्यादा का मुनाफा कमा सकते हैं। अगर किसान छोटी सी जमीन में खीरा की फसल इसमें लगा लेते हैं तो गर्मियों में अच्छी कमाई कर सकते हैं। खीरा गर्मियों में भारी डिमांड में रहता है और इस समय ₹30 का भाव भी मिल रहा है, आगे चलकर भाव और ज्यादा बढ़ सकता है जिससे और ज्यादा आमदनी हो सकती है 2 महीने में यह फसल तैयार हो जाती है।

खीरे की फसल से उत्पादन

खीरे की फसल से उत्पादन की बात करें तो किसान ने बताया कि दो क्यारी से हर दिन 20 से 50 किलो तक उत्पादन मिल जाता है, और उससे अच्छी कमाई हो जाती है। एक दिन का हिसाब लगाएं तो 1 दिन में ₹1000 की कमाई हो जाती है। किसान ने बताया कि उन्होंने 10 से 12 नाली में यानी की क्यारी में खीरा की खेती कर दी है और अब जर्मिनेशन शुरू हो चुका है। उनकी खेती का तरीका ऐसा है जिससे खर्च बेहद कम आता है, ₹2000 में उन्होंने इतनी फसल लगाई हुई है तो आइये जानते हैं वह कौन सी फ्री की खाद का इस्तेमाल करते हैं।

खीरा की फसल के लिए फ्री की खाद

खीरा की फसल के लिए बकरी की खाद का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसमें बकरे की एक खाद से होने अच्छा उत्पादन मिल रहा है। बकरी पालन भी साथ में करते हैं। इसलिए खीरा की फसल के लिए उन्हें फ्री के खाद मिल जाती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि खेत की दो से तीन बार जोताई करने के बाद चुना मिला देते है। जिससे मिट्टी का पीएच स्तर पर संतुलित रहता है, और कीट में कुछ ज्यादा कम हो जाते हैं, जिससे कीड़े भी खत्म होते हैं, खरपतवार भी कम होती है, पानी ज्यादा खेत में रुकने नहीं देते हैं।

किसान मनातू गांव के रहने वाले हैं। उनका नाम ज्योति है, पहले उन्होंने भिंडी की खेती की थी, अब उन्होंने खीरा लगाया है जिसे लगाएं 15 से 20 दिन हो गए हैं। वह कहते हैं कि गर्मियों में ₹30 से ज्यादा का भाव मिल जाता है, और प्रतिदिन अच्छा उत्पादन में मिल जाता है। दो से तीन बार तुड़ाई कर लेते हैं इस तरह से यह एक मुनाफे की फसल मानी जा रही है।

यह भी पढ़े- किसानों को सस्ते में मिलेगा ट्रैप, फसल को छू नहीं पाएंगे कीड़े, 75% अनुदान पर मिल रहे स्टिकी ट्रैप