किसान अगर धान-गेंहू के अलावा अन्य फसलों की खेती करके अधिक कमाई करना चाहते हैं तो चलिए आपको बिहार के एक ऐसे किसान की कहानी बताते हैं जो की सब्जी और फूलों की खेती करके अच्छी कमाई कर रहे हैं-
किसान का परिचय
धान-गेहूं जैसी पारंपरिक फसलों के अलावा अब किसान सब्जी और फूलों की खेती की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। जिसमें आज बात कर रहे बिहार के, समस्तीपुर जिले के, बारिश प्रखंड के, सफल किसान राजकुमार महतो की, जो की अन्य किसानों से प्रेरित होकर अब बड़े पैमाने में आलू और फूलों की खेती करते हैं। फूलों में वह गेंदा और अन्य प्रकार के पौधों की खेती करते हैं। जिससे एक कट्ठे की जमीन से उन्हें 10 से ₹12000 कमाई होती है तो चलिए आपको बताते हैं वह कैसे खेती करते हैं और कितने बड़े पैमाने पर खेती करते हैं, जिसमें उन्हें सफलता मिली है।
कैसे करते हैं खेती
किसानों की खेती का अलग-अलग तरीका भी उन्हें सफल बनाता है, और अन्य किसानों से अलग करता है। जिसमें किसान महतो बताते हैं कि वह आलू और गेंदा जैसे अन्य फूलों की खेती करते हैं। फूलों की खेती करने के लिए वह पौध बंगाल से मंगाते हैं। उन्हें अब फूलों की खेती का अच्छा तजुर्बा हो गया है। करीब 4 साल से वह फूलों और आलू की खेती करते आ रहे हैं। जिसमें उन्हें फायदा ही नजर आ रहा है। क्योंकि उत्पादन अधिक मिल रहा है।
पहले वह खेत में आलू लगाते हैं, फिर जब आलू निकल लेते हैं तो खेत को वापस से खाद पानी देकर उपजाऊ बनाकर उसमें फुल लगा देते हैं। फूलों की खेती उनकी तीन से पांच महीने की बीच की होती है। वही आलू की भी खेती तीन या चार महीने की होती है। जिससे उन्हें हर समय कमाई होती रहती है। खेत कभी खाली नहीं रहता है, उन्हें खेत से आमदनी होती ही रहती है।

आलू और फूलों की खेती
किसान बताते हैं कि कई सालों से आलू और फूलों की खेती कर रहे हैं इसमें उन्हें मुनाफा है इसीलिए वह अन्य किसानों को भी जानकारी दे रहे हैं। पहले उन्होंने दूसरे किसानों को देखकर आलू और फूलों की खेती की शुरुआत की, लेकिन अब वह बड़े पैमाने पर करीब 24 कट्ठा की जमीन में फूल की खेती करते हैं। जिसमें उन्हें अच्छा फायदा हो रहा है। फूलों की बिक्री वह आसपास की मंडी में करते हैं, और आलू से भी उन्हें अच्छी कमाई हो रही है, और कह रहे हैं कि आलू से भी उन्हें बढ़िया मुनाफा हो रहा है।
एक कट्ठा की जमीन से वह 10 से ₹12000 कमा लेते हैं। इस हिसाब से आप अनुमान लगा सकते हैं उन्हें इस खेती से कितनी आमदनी हो रही है।
गेंदा के फूल की खेती करने का किसान अगर मन बना रहे तो बता दे की एक एकड़ में अगर बढ़िया तरीके से गेंदा फूल की खेती की जाए तो सालाना किसान 5 से ₹6 लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं। क्योंकि गेंदे के फूल की डिमांड बनी ही रहती है। कई तरह के कार्यक्रम ऐसे है जिसमें गेंदा की फूलों की मांग रहती है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












