कम समय में ज्यादा कमाई देने वाली सब्जी की खेती करना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं फरवरी में कौन सी सब्जी लगाकर अच्छा खासा मुनाफा कमाया जा सकता है-
फरवरी में सब्जी की खेती
कई सालों से किसान फरवरी में सब्जी लगाना कम कर दे रहे हैं। जिससे फरवरी के समय लगने वाली सब्जियों की आवक कम हो जा रही है। क्योंकि कुछ साल पहले इस समय किसान जो सब्जी लगाते थे उन्हें कीमत कम मिलती थी। जिसके बाद अब किसान फरवरी में लगाई जाने वाली सब्जियां नवंबर में लगने लगे हैं। जिससे फरवरी में कम किसान खेती कर रहे हैं, तो अगर कुछ किसान फरवरी में सब्जियां लगाते हैं तो उन्हें मंडी में भाव अच्छा मिलेगा। क्योंकि सब्जियों की आवक कम हो जाएगी।
तो चलिए इस लेख में आपको एक ऐसी सब्जी की जानकारी देते हैं, जो 35 से 40 दिन में तैयार हो जाएगी और उससे मंडी में 80 से ₹100 तक कीमत मिलेगी। जिससे रोजाना 5 से 10,000 रु की कमाई हो जाएगी।
![](https://khetitalks.com/wp-content/uploads/2025/02/how-to-take-care-coriander-plant-1024x576.jpg)
हरी धनिया की खेती
हरी धनिया की खेती किसानों की कम लागत में अधिक कमाई करा सकती है। क्योंकि हरी धनिया की डिमांड तो हमेशा बनी रहती है। लेकिन गर्मियों में हरी धनिया की कीमत आसमान छूने लगती है। हरा धनिया सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खाने का स्वाद चुटकियों में बढ़ा देता है। जिसके लिए आपको बढ़िया वैरायटी लगानी चाहिए। जो जिसकी सुगंध अच्छी हो और धनिया की खेती आसानी से की जा सकती है। अधिक खर्च भी नहीं आता है।
फरवरी में धनिया की खेती करेंगे तो अंकुरण जल्दी हो जाता है। खेत जल्दी खाली करना है तो एक बार फसल तैयार होने के बाद भी खेत खाली कर सकते हैं। धनिया की खेती में खेत तैयार करने और बीज का ही खर्च आता है। किसान चाहे तो अन्य फसलों के साथ भी धनिया की खेती कर सकते हैं। यानी कि इंटरक्रॉपिंग कर सकते है।
धनिया की खेती के लिए जल निकासी वाली तो मटियार मिट्टी बढ़िया होती है। खेत की गहरी दो-तीन बार जुताई करके, खेत समतल करके बुवाई करें। अच्छा उत्पादन लेने के लिए आखिरी जुताई से पहले गोबर की खाद डाल सकते हैं। अंकुरण ज्यादा बढ़िया लेने के लिए करीब 12 घंटे पानी में बीजों को भिगोकर रखें उसके बाद लगाए। धनिया की खेती रबी सीजन में और खरीफ सीजन में भी किसान करते हैं।