आम की ये किस्म लगाएं, लाजवाब स्वाद है, साल भर देगा फल, जानें किस राज्य के लिए कौन-सी किस्म है अच्छी

आम की बढ़िया किस्म की तलाश है तो चलिए इस लेख में आपको आम के कई वैरायटी की जानकारी देंगे जो की स्वादिष्ट है-

आम की किस्म का चयन

आम फल खाना पसंद है और घर पर आम का पेड़ लगाना चाहते हैं तो बता दे कि आजकल गमले में अभी आम का पेड़ लगाया जा सकता है। अगर आपको आम की बढ़िया किस्म की तलाश है तो हम आपको कुछ किस्म की जानकारी देंगे। आम का पेड़ लगाने जा रहे हैं तो कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। जैसे कि उस वैरायटी की उत्पादन क्षमता कितनी है, उसका स्वाद कैसा है, गुणवत्ता कैसे रहती है।

अगर आम की खेती करने जा रहे हैं तो यह भी ध्यान रखें कि बाजार में कौन सी किस्म की मांग ज्यादा है, रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसी है, ताकि रोग बीमारी कम लगे। मौसम और जलवायु के अनुसार वह किस्म उचित होगी या नहीं। तो कई चीजों का ध्यान आम की खेती के लिए करना चाहिए। जिसमें आज हम इस लेख में आम की कुछ बढ़िया वैरायटी की जानकारी लेंगे और यह भी जानेंगे कि यह किस्म किस राज्य में फेमस है या पाई जाती है।

आम की किस्में

यह भी पढ़े-Gardening Tips: महिलाएं रोज़ाना फेंक रही हैं ये सफेद पानी, जिनमे छुपा है मनी प्लांट के लिए खजाना, पीली पत्तियां होंगी गहरी हरी

आम की किस्में

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार आम की 11 किस्म की जानकारी लीजिये-

  1. आम्रपाली- इस वैरायटी के फल स्वादिष्ट होते हैं। फलों का आकार बड़ा होता है। पौधा तेजी से बढ़ता है। इसे लगाना आसान है। इस वैरायटी को उत्तर भारत में सबसे ज्यादा फल देने वाली वैरायटी मानी जाती है।
  2. दशहरी आम- यह बहुत अच्छा आम है। यह मीठा और सुगंधित होता है। दशहरी आम उत्तर प्रदेश के लखनऊ ज़िले के काकोरी के पास के दशहरी गांव के नाम से जाना जाता है। इस आम को ‘मदर ऑफ़ मैंगो’ भी कहते है।
  3. अल्फ़ांसो आम- इसे वैरायटी को भारत के सबसे अच्छे आमों में से एक माना कहते है। इस वैरायटी को हापुस आम के नाम से भी जानते है। यह आम कई राज्यों में उगाया जाता है जैसे महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक। बहुत मीठा वैरायटी का आम चाहिए तो इसका चयन कर सकते है। इसकी खुशबू भी बहुत अच्छी होती है। जिससे मन खुश होता है।
  4. तोतापरी आम- इसका आकार तोते जैसे होता है। यह पकने के बाद भी हरा दिखाई देता है। यह आम आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, और कर्नाटक में देखने को अधिक मिलता है।
  5. पंचरतन आम- अगर आम बारहमासी चाहिए तो यह किस्म अच्छी है। इससे साल भर फल मिलेगा। जिससे आम के लिए कभी बाजार नहीं जाना पड़ेगा।
  6. केसर आम- इस आम की महक केसर जैसे होने के कारण इसका नाम केसर पड़ा। यह आम गुजरात में अधिक दिखाई देगा। यह भी अच्छी किस्म है।
  7. बीजू आम- झारखंड का यह आम छोटे आकार का पर बेहद मीठा होता है। जिससे इसकी डिमांड बढ़ जायेगी।
  8. लंगड़ा आम- उत्तर प्रदेश के बनारस में यह आम फेमस है। मध्य प्रदेश में भी इसे पसंद किया जाता है।
  9. बादामी आम- कर्नाटक का यह आम जूस बनाने के लिए डिमांड में रहता है। जिससे जूस वाले इसे खूब खरीदते है।
  10. मालदा आम- खट्टा-मीठा स्वाद वाला यह आम बिहार का है। जिसे लोग खूब पसंद करते है।
  11. सफ़ेदा आम- आंध्र प्रदेश का यह आम हल्के हरे-पीले रंग के छिलके से पहचाना जाता है। सफ़ेदा आम आकार में बड़ा होता है और इसका रंग सफ़ेद और पीला भी रहता है। यह रेशा रहित आम की किस्म है। जिसका स्वाद मीठा है। जिससे लोग इसे बहुत पसंद करते है।

यह भी पढ़े- Gardening Tips: आम का पेड़ फलों से लद जाएगा, पूरा परिवार पेट भरके खायेगा, ये 3 खाद मिट्टी में मिला दें, एक दो घर के रसोई में रखी है

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद