मक्का की खेती के लिए उचित किस्म का चिनाव करना बहुत महत्पूर्ण काम होता है तो चलिए इस लेखे के द्वारा विस्तार से जानते है कौन सी किस्म लगानी चाहिए।
मक्के की ये किस्म लगाएं लाखों कमाए
मक्का की खेती बहुत लाभकारी होती है आज हम आपको मक्का की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांडिंग होती है इस किस्म का मक्का खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है इसलिए लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है हम बात कर रहे है मक्का की पूसा सुपर स्वीट कॉर्न-1 वैरायटी की खेती की ये मक्का की एक लोकप्रिय संकर किस्म है जो खरीफ सीजन के लिए बहुत उपयुक्त होती है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप मक्का की पूसा सुपर स्वीट कॉर्न-1 वैरायटी की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मक्का की पूसा सुपर स्वीट कॉर्न-1 वैरायटी की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली बलुई दोमट या चिकनी मिट्टी उपयुक्त होती है। इसकी बुवाई से पहले खेत को अच्छे से जोतकर मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। फसल को कीटों और रोगों से फसल को बचाने के लिए जैविक कीटनाशकों का छिड़काव करना चाहिए। बुवाई के बाद मक्का की पूसा सुपर स्वीट कॉर्न-1 वैरायटी की फसल करीब 75-85 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप मक्का की पूसा सुपर स्वीट कॉर्न-1 वैरायटी की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त पैदावार देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में मक्का की पूसा सुपर स्वीट कॉर्न-1 वैरायटी की खेती करने से करीब 98.4 क्विंटल का उत्पादन हो सकता है आप इसकी खेती से लाखों रूपए का मुनाफा कमा सकते है। ये मक्का की एक उच्च गुणवत्ता और अधिक उपज देने वाली किस्म है।