ये पेड़ किसानों के लिए फायदे का जबरदस्त सौदा होता है क्योकि इसकी लकड़ी और पत्तियों की डिमांड मार्केट में बहुत होती है। तो चलिए जानते है कौन सा पेड़ है।
खेत की मेड़ पर करें इस पौधे की रोपाई
ये पेड़ किसानों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित है इसको खेत की मेड या किनारे पर लगाने से न केवल डबल कमाई होती है बल्कि ये खेत में लगी फसल को जानवरों से बचाने के लिए भी लाभकारी होता है। इस पेड़ की लकड़ी का इस्तेमाल कई चीजों को बनाने में किया जाता है जो मार्केट में बहुत बिकती है इसकी पत्तियों से कई प्रोडक्ट तैयार होते है। हम बात कर रहे है नीम के पेड़ की किसान भाई अपने खेत की मेड या बाउंड्री में नीम के पेड़ को लगाकर भी बहुत शानदार कमाई कर सकते है।

नीम के पेड़ की खेती
नीम के पेड़ की खेती बहुत लाभकारी होती है। इसकी खेती के लिए उचित जल निकासी वाली रेतीली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है इसके पौधे पहले बीज के माध्यम से नर्सरी में तैयार किये जाते है फिर खेत में रोपाई की जाती है पौधों के बीच की दूरी 5 से 10 मीटर होनी चाहिए। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। रोपाई के बाद नीम का पेड़ करीब 5 से 6 साल में तैयार हो जाता है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप नीम के पेड़ की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी क्योकि इसकी लकड़ी की मांग बाजार में बहुत होती है नीम की लकड़ी का इस्तेमाल फर्नीचर की कई मजबूत और टिकाऊ चीजों को बनाने में खूब होता है। एक एकड़ में नीम की खेती करने से लाखों रूपए की कमाई होती है। इसके एक पेड़ से 10 क्विंटल तक लकड़ी प्राप्त होती है जिसे करीब 600 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचा जा सकता है।