इस चाइनीज फल की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी होती है क्योकि इसका पौधा पूरे साल बंपर फलों का उत्पादन देता है तो चलिए जानते है कौन से फल की खेती है।
1 बार करें इस फल के पौधे की रोपाई
आज हम आपको एक ऐसे फल की खेती के बारे में बता रहे है जो बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। इस फल की डिमांड बाजार में खूब होती है। ये चाइनीज फल बाजार में आते ही धूम मचा देता है। लोग इसको खाना बहुत ज्यादा मात्रा में पसंद करते है इस फल का जैम बनता है जो मार्केट में खूब बिकता है इस फल की खेती की खासियत ये है की इसका पौधा सालभर फल देता है। आप इसकी खेती से बहुत शानदार मुनाफा कमा सकते है। हम बात कर रहे है चाइनीज संतरे की खेती की चाइनीज संतरा नींबू की तरह छोटा होता है और इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है तो चलिए जानते है चाइनीज संतरे की खेती कैसे की जाती है।

चाइनीज संतरे की खेती
अगर आप चाइनीज संतरे की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में पहले अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। चाइनीज़ संतरे की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट या बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है। इसके पौधे बीज से पहले नर्सरी में तैयार किये जाते है फिर खेत में रोपाई की जाती है। इसके बीजों को मिट्टी में करीब एक इंच गहराई पर बोना चाहिए। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। रोपाई के बाद इसके पौधों में करीब 1 साल के अंदर की फल आना शुरू हो जाते है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप चाइनीज संतरे की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत अच्छी कमाई देखने को मिलेगी क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है चाइनीज संतरे का उपयोग सबसे ज्यादा जैम बनाने में होता है इसका एक पौधा एकबार में 50 से ज़्यादा फल देता है। एक एकड़ में चाइनीज संतरे की खेती करने से करीब 3 से 4 लाख रूपए की कमाई हो सकती है। चाइनीज संतरे की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है।