कम दिनों में अधिक लाभ कमाने के लिए लगाएं ये फसल, ठंड में खूब बिकेगी मात्र 65 दिनों में छापें लाखों, जानिए खासियत

On: Tuesday, September 30, 2025 7:26 PM
कम दिनों में अधिक लाभ कमाने के लिए लगाएं ये फसल, ठंड में खूब बिकेगी मात्र 65 दिनों में छापें लाखों, जानिए खासियत

इस फसल की खेती कम लागत में में ज्यादा मुनाफा कमाने वाली होती है इसकी मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है। तो आइये इस आर्टिकल के जरिये इसकी खेती के बारे में जानकारी प्राप्त करते है।

अधिक लाभ कमाने के लिए लगाएं ये फसल

चुकंदर की खेती किसान काफी बड़े स्तर पर करते है आज हम आपको चुकंदर की एक ऐसी वैरायटी के बारे में बता रहे है जिसकी खेती साल के तीनों मौसम में कर सकते है इस किस्म के कंद चिकने, गोल और लाल रंग के होते है जिनका वजन 150 से 180 ग्राम तक होता है। इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है क्योकि लोग इसका सेवन कई तरह से करना पसंद करते है। चुकंदर की इस किस्म का नाम अशोका-रेडमेन है ये चुकंदर की एक प्रसिद्ध रोग प्रतिरोधी और उच्च उपज देने वाली किस्म है।

चुकंदर की अशोका-रेडमेन किस्म

चुकंदर की अशोका-रेडमेन किस्म की खेती किसान बहुत आसानी से कर सकते है इसकी खेती के लिए उचित पानी निकास वाली मिट्टी की जरूरत होती है। इसकी खेती के लिए पहले खेत की जुताई करके खेत को तैयार किया जाता है फिर खेत की मिट्टी में गोबर की खाद डालकर कल्टीवेटर से मिट्टी में अच्छे से मिलाया जाता है। जमीन में कुतरा सुंडी, दीमक और अन्य कीटों से बचाने के लिए क्विनलफॉस 250 मि.ली. प्रति एकड़ से उपचार करना चाहिए। इसके बीजों को नम मिट्टी में बोना चाहिए और प्रत्येक बीज के बीच कम से कम 1 इंच की दूरी रखना चाहिए। बुवाई के बाद चुकंदर की अशोका-रेडमेन किस्म की फसल करीब 2 से 2.5 महीने में तैयार हो जाती है।

उपज क्षमता

चुकंदर की अशोका-रेडमेन किस्म की उपज बहुत शानदार होती है ये एक अच्छी गुणवत्ता वाला चुकंदर होता है इसलिए इसको खरीदना लोग बहुत पसंद करते है एक हेक्टेयर में चुकंदर की अशोका-रेडमेन किस्म की खेती करने से लगभग 200 से 250 क्विंटल तक पैदावार मिलती है आप इसकी खेती 2.5 से 3 लाख रूपए की कमाई कर सकते है।

यह भी पढ़िए औषधीय गुणों की खदान है ये फसल, खेती से किसानों की आय में होगी वृद्धि मार्केट में है भारी डिमांड, जाने नाम