अगर आप सरकार से मिली आर्थिक मदद से खेती करके अधिक कमाई करना चाहते हैं तो चलिए आपको एक ऐसी फसल की जानकारी देते हैं जिसकी खेती के लिए सरकार ₹20000 दे रही है और उसके बीजों पर डेढ़ सौ रुपए की छूट भी दी जा रही है-
फसल चक्र
लंबे समय से ज्यादातर किसान धान, गेहूं जैसी फसलों को लगातार खेतों में लगा रहे हैं। लेकिन आपको बता दे कि किसानों को फसल चक्र पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर किसान फसल चक्र नहीं अपनाएंगे तो कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इसीलिए सरकार किसानों को फसल चक्र अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। यानी कि धान, गेहूं के अलावा अन्य फसलों की भी खेती किसानों को करनी चाहिए। जिससे उन्हें फायदा होगा। इसीलिए सरकार मक्का की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है और किसानों को मक्का की खेती के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है, तो चलिए आपको इस योजना के बारे में बताते हैं।

त्वरित मक्का विकास योजना
दरअसल किसान भाइयों हम त्वरित मक्का विकास योजना की बात कर रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत मक्का की खेती करने वाले किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी। मक्का के हाइब्रिड बीजों पर डेढ़ सौ रुपए का अनुदान मिलेगा और प्रति एकड़ सरकार ₹20000 आर्थिक सहायता किसानों के खाते में डालेगी। जिससे वह मक्का की खेती से जुड़े अन्य खर्चो को आसानी से उठा सके और फसल चक्र अपना कर खेत की मिट्टी को उपजाऊ बना सके।
मक्का की खेती बेहतर विकल्प
किसान अगर फसल चक्र अपनाना चाहते हैं तो मक्का की खेती उनके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। मक्का से कई तरह के उत्पाद बनाए जाते हैं। साथ ही चारा भी किसानों को मिल जाता है। मक्का की खेती आसानी से किसान कर सकते हैं। कई वैराइटी भी बाजार में मिल जाएंगी, जिसकी कीमत उन्हें अच्छी मिलेगी। अधिक उत्पादन लेने के लिए किसानों को उन्नत किस्म की वैरायटी का ही चयन करना चाहिए। मक्का की खेती में किसानों को एक फायदा यह भी है कि यह गेहूं के मुकाबले कम खाद उर्वरक और सिंचाई की जरूरत रखती है।
जिससे किसानों को लागत कम आती है। यानी की मक्का की खेती कम समय कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली फसल है। इसलिए सरकार किसानों को इसकी तरफ आकर्षित कर रही है और आर्थिक सहयोग देकर किसानों को प्रोत्साहित कर रही है।
यह भी पढ़े- पशुपालकों को 2-2 भैंस और पशु आहार मिला, इस समुदाय के लोगों की हुई चांदी, जानिए योजना