नवंबर में लगाएं चने की छप्परफाड़ पैदावार देने वाली ये किस्म, रिकॉर्डतोड़ उपज से होगी जबरदस्त कमाई, जाने विशेषताएं

On: Saturday, November 1, 2025 4:17 PM
नवंबर में लगाएं चने की छप्परफाड़ पैदावार देने वाली ये किस्म, रिकॉर्डतोड़ उपज से होगी जबरदस्त कमाई, जाने विशेषताएं

चने की ये वैरायटी बहुत अधिक पैदावार देने वाली होती है इसकी मांग बाजार में बहुत होती है क्योकि इसका स्वाद बहुत लाजवाब होता है। तो चलिए विस्तार से जानते है कौन सी किस्म है।

नवंबर में लगाएं चने की ये किस्म

चने की खेती भारत देश में बहुत बड़े स्तर पर की जाती है इसे रबी सीजन की सबसे महत्वपूर्ण दलहनी फसल माना जाता है। इसकी खेती के लिए अच्छी किस्म का चयन करना चाहिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से चने की एक अच्छी पैदावार देने वाली रोग प्रतिरोधक किस्म के बारे में बता रहे है ये किस्म मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है। ये सामान्य चने की तुलना में ये किस्म 65-70 सेमी तक लंबी होती है। इसकी लंबाई और ऊंचे झाड़ के कारण कटाई के लिए हार्वेस्टर जैसी मशीनों का उपयोग किया जा सकता है। इसे ये फायदा है की मशीन से कटाई होने पर फसल की बर्बादी कम होती है और कटाई में लगने वाला समय और मजदूरों का खर्च घटता है। चने की इस किस्म का नाम जवाहर चना 24 है ये एक उन्नत खास किस्म है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में समझते है।

चने की जवाहर चना 24 किस्म

जवाहर चना 24 किस्म एक उच्च उत्पादक और जल्दी पकने वाली किस्म है जिसे किसानों के बीच बहुत लोकप्रियता मिली है। इसकी खेती के लिए अच्छी पानी धारण क्षमता वाली दोमट या मध्यम काली मिट्टी सर्वोत्तम रहती है। इसकी बुवाई से पहले खेत की अच्छी गहरी जुताई करना चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालना चाहिए। साथ ही बीजों को उपचारित भी करना चाहिए। बुवाई के लिए प्रति हेक्टेयर 60–70 किग्रा बीज की आवश्यकता होती है। इसके बीजों को मिट्टी 5 सेमी की गहराई में बोना चाहिए। बुवाई के बाद जवाहर चना 24 किस्म की फसल लगभग 110 से 115 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।

पैदावार क्षमता

जवाहर चना 24 किस्म की खेती से बहुत बंपर पैदावार देखने को मिलती है इस किस्म के प्रति पौधे में 40–45 फली की संख्या होती है। एक हेक्टेयर में जवाहर चना 24 किस्म की खेती करने से कम से कम 20-25 क्विंटल की पैदावार मिलती है। किसान इसकी खेती से जबरदस्त कमाई कर सकते है बाजार में इस किस्म की गुणवत्ता देख कर दाम भी अच्छे मिलते है। ये एक उत्कृष्ट गुणवत्ता वाली किस्म है।

यह भी पढ़े इस फसल की खेती से जीरो भी बनेंगे हीरो, खेत में छींट दें 6 किलो बीज मार्केट में मिलेगा18,644 रुपए प्रति क्विंटल दाम, जाने नाम