इस सब्जी की खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार बहुत होती है इसकी खेती में लागत कम आती है और कमाई ज्यादा होती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
जून में लगा दें ये सब्जी
अरबी की खेती बहुत फायदेमंद साबित होती है लेकिन इसकी खेती में अधिक उपज के लिए उच्च गुणवत्ता वाले किस्म के बीज का चयन करना सबसे महत्वपूर्ण काम होता है आज हम आपको अरबी की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो बहुत अधिक उत्पादन वाली होती है ये किस्म कुछ सामान्य रोगों के प्रति प्रतिरोधी होती है जिससे फसल को नुकसान कम होता है। ये किस्म उच्च गुणवत्ता वाली अरबी प्रदान करती है जो बाजार में अच्छी कीमत पर बिकती है। हम बात कर रहे है अरबी की सहस्रमुखी किस्म की खेती की ये अरबी की एक उन्नत किस्म है जो किसानों को बेहतर उपज और लाभ देती है।

कैसे करें खेती
अगर आप अरबी की सहस्रमुखी किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। अरबी की सहस्रमुखी किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली बलुई दोमट या जैविक तत्वों से भरपूर मिट्टी सबसे अच्छी होती है। इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए बुवाई से पहले बीजों का उपचार करना चाहिए। बुवाई के बाद अरबी की सहस्रमुखी किस्म की फसल करीब 140-150 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप अरबी की सहस्रमुखी किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में अरबी की सहस्रमुखी किस्म की खेती करने से करीब 12 से 15 टन तक पैदावार होती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है ये अरबी की एक उच्च पैदावार देने वाली किस्म है इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद