खेत में इसके 70 पेड़ लगा दे, शुद्ध मुनाफा 4 लाख रुपए का, कोई रोग नहीं लगता, दवाई का खर्चा है 0, जानिए एक पेड़ से 10 से 15 हजार रु कैसे कमाए

महंगी खेती करना चाहते हैं तो चलिए आपके बिना मेहनत और कम लागत वाली शानदार फसल की जानकारी देते हैं, जिसमें एक पेड़ से ही 15000 तक कमा सकते हैं-

70 पेड़ से 7 लाख की कमाई

खेत में अगर इसके 70 पेड़ लगा देंगे तो 7 लाख की कमाई कर सकते हैं। जिसमें खर्चा निकाल दिया जाए तो शुद्ध मुनाफा चार लाख रुपए तक का हो सकता है। जिसमें कई किसान इसकी खेती कर रहे हैं। लेकिन आज भी उत्पादन डिमांड के हिसाब से कम ही है। जिससे अन्य किसान भी इसकी खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इस खेती में फायदा यह है कि इसमें रोग बीमारी नहीं आती है, जिससे दवाई का खर्चा नहीं आएगा, जमीन अगर रेतीली है तो यह खेती कर सकते हैं तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक फल की खेती

दरअसल यहां पर खजूर की खेती की बात कर रहे हैं जो की स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक फल माना जाता है। इसमें आयरन, फाइबर जैसे कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसको खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। हड्डियां मजबूत होती है। ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। इसकी खेती से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। एक पेड़ से 10 से 15000 की कमाई हो सकती है। चलिए आपको इसकी खेती के लिए सही जमीन और तापमान के बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़े- छोटी नर्सरी से कमाएं ढेरों पैसा, खर्च का 10 लाख रुपए दे रही सरकार, दो किस्तों में आएगी खाते में राशि

खजूर की खेती कहां कर सकते हैं

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार खजूर की खेती के बारे में जानें-

  • खजूर की खेती के लिए रेतीली दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है। जिसका पीएच मान 7 से 8 के बीच हो तो बेहतर होता है।
  • खजूर के पौधे 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को सहन कर सकते हैं। इसलिए राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, नागौरी, बाड़मेर, जालौर, बीकानेर जैसे कई जगह में खजूर की खेती किसान बहुत कर रहे हैं। क्योंकि वहां की जमीन रेतीली भी है और पानी की भी बहुत ज्यादा सुविधा नहीं है। जिससे इस खेती में किसान को मुनाफा होता है।
  • खजूर के पेड़ 4 साल में तैयार होते हैं। इसलिए किसानों को 4 साल तक इंतजार करना पड़ेगा।
  • खजूर के पेड़ में लगभग 17 गुच्छे आसानी से लग जाते हैं। इससे ज्यादा भी लग जाते हैं। जिसमें एक गुच्छा लगभग 10 किलो का होता है। इस तरह एक पेड़ से 10 से ₹15000 किस कमा सकते हैं।

राजस्थान के किसान कहते हैं कि आसपास में ही ₹100 में यह बिक जाता है, तथा अगर दूर भेजो तो और ज्यादा अच्छे दाम मिलते हैं। मंडी में आसानी से इसकी बिक्री कर लेते हैं। इसमें रोग बीमारी की समस्या नहीं आती है। राजस्थान के अलावा गुजरात, तमिलनाडु, केरल, पंजाब में भी खजूर की खेती करते हैं।

यह भी पढ़े- छोटी सब्जियां, बड़ा मुनाफा! एक एकड़ से कमाएं ₹2 लाख, जानिए कौन-सी फसलें लगाएं अगस्त में

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment