30 सितंबर से पहले लगाएं ये 2 सब्जियां, रॉकेट की स्पीड से बढ़ेगा बैंक बैलेंस, साल का सबसे ज्यादा भाव अभी लगाने पर मिलेगा

On: Tuesday, September 23, 2025 9:00 AM
छप्पन कद्दू की खेती

सितंबर के अंतिम सप्ताह तथा अक्टूबर के पहले सप्ताह तक सब्जियों की खेती करना चाहते हैं, तो चलिए वह सब्जियां बताते हैं जिन्हें अभी लगाने पर ज्यादा भाव मिलेगा।

किसान को मालामाल बनाने वाली सब्जी

किसान भाइयों, यहां पर दो सब्जियों के बारे में जानेंगे, जिनमें पहली सब्जी को आपको 30 सितंबर से पहले लगाना होगा और दूसरी सब्जी को अक्टूबर के पहले सप्ताह तक भी लगा सकते हैं। अगर समय का ध्यान दिया, तो साल का सबसे ज्यादा मंडी भाव मिलेगा, जिसमें मंडी भाव ₹60 तक मिल सकता है। यह सब्जी बाजार में भारी डिमांड में रहती है, कीमत भी अच्छी मिलती है, बिक्री करने में बहुत आसानी होती है। प्रति एकड़ 3 से 4 लाख रुपए तक की कमाई किसान इससे कर पाएंगे।

छप्पन कद्दू की खेती

किसान 30 सितंबर से पहले छप्पन कद्दू की खेती कर सकते हैं। इसकी डिमांड बढ़िया रहती है। कीमत की बात करें, तो 40 से 60 रुपए तक भाव इसका अभी लगाने पर मिल जाएगा। बस आपको खेत की तैयारी बढ़िया से करनी पड़ेगी। खेत की जुताई दो से तीन बार करनी पड़ेगी। बोवाई से पहले खेत में चार से पांच ट्रॉली पुरानी गोबर की खाद मिलनी चाहिए। रासायनिक खाद डालना चाहते हैं, तो मात्रा की बात करें तो-

  • 50 से 60 किलो तक डीएपी,
  • 30 किलो तक एमओपी,
  • 25 किलो तक यूरिया और
  • फंगीसाइड डालना चाहिए।

खाद की मात्रा अपनी जमीन के अनुसार डालें, तो अच्छा होगा। इसके बाद खेत की बढ़िया से जुताई करके 5 फीट की दूरी में बेड बनाकर खेती कर सकते हैं। इसमें प्लास्टिक मल्च लगा लेंगे तो खरपतवार की समस्या नहीं आएगी, मिट्टी में नमी बनी रहेगी। इसमें 18 से 20 माइक्रोन की प्लास्टिक शीट लगा सकते हैं।

फूलगोभी की खेती

सितंबर के आखिरी सप्ताह तथा अक्टूबर के पहले सप्ताह तक फूलगोभी की खेती कर सकते हैं। फूलगोभी की खेती में कम खर्चे में किसान को ज्यादा मुनाफा होता है। इसमें प्लास्टिक मल्च आदि नहीं लगाने पड़ते हैं। किसान फूलगोभी की खेती दूसरी फसलों के साथ, जैसे कि बेल वर्गीय फसलों के साथ भी कर सकते हैं। इससे 2 गुना मुनाफा होता है।

फूलगोभी के भाव 12 से 13 रुपए भी मिल जाएं, तो भी ₹2 से ₹3 लाख की कमाई इससे हो जाती है क्योंकि 1 एकड़ में लगभग 14 से 15 हजार पौधे लग जाते हैं। इस हिसाब से आप भाव का अनुमान लगाकर कमाई जान सकते हैं।

अभी लगाने पर फूलगोभी की गुणवत्ता भी अच्छी रहती है क्योंकि मौसम उसके अनुसार रहता है। अगर आपके क्षेत्र में बारिश अधिक हो रही है, तो बेड बनाकर खेती कर सकते हैं। जल निकासी का पूरा ध्यान रखें। कोई भी सब्जी लगाएं, तो मौसम और समय का ख्याल जरूर रखें।

यह भी पढ़े- खाली पड़ी ज़मीन में लगाएँ ये 3 सब्ज़ियाँ, ₹60 किलो तक मिलता है मंडी भाव, शहर-गाँव में रहती है तगड़ी डिमांड, 1 एकड़ से बनेंगे लखपति