खेत की मेड पर ये पौधे जरूर लगाने चाहिए जिससे आवारा जानवर खेत में नहीं घुस पाते है और फसल एकदम सुरक्षित रहती है तो चलिए जानते है कौन से पौधे है।
छुट्टा जानवरों से मिलेगा अब छुटकारा
अक्सर किसान नीलगाय समेत कई जंगली जानवरों से बहुत परेशान रहते है क्योकि छुट्टा जानवर खेत में घुस के फसल को चर लेते है जिससे किसानों का बहुत ज्यादा नुकसान होता है। ऐसे में किसानों को अपने खेत के चारों तरफ कुछ ऐसे पौधें लगाने चाहिए जिससे जानवर खेत के अंदर ना आ पाएं। आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बता रहे है जो न केवल जानवरों से फसल को सुरक्षित रखने के काम आते है बल्कि इन पेड़ों में लगे फलों की डिमांड भी बाजार में बहुत होती है जिससे आप दोगुनी कमाई भी कर सकते है। तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते है।
खजूर का पेड़
किसान भाई अपने खेत के किनारे या मेड पर खजूर का पेड़ आसानी से लगा सकते है। छुट्टा जानवरों से फसल को बचाने के लिए खजूर के पेड़ का उपयोग एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है। खजूर के पेड़ की कांटेदार पत्तियां और मजबूत तना जानवरों को फसल तक पहुंचने से रोकते है जिससे फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है। ऐसे में फसल जानवरों से सुरक्षित रहती है खजूर के फलों की डिमांड बाजार में बहुत होती है और ये फल बाजार में महंगे भी बिकते है आप इसे खेत की मेड पर लगा कर जानवरों को भगाने के साथ जबरदस्त कमाई भी कर सकते है।

मेंथा का पौधा
छुट्टा जानवरों से खेत में लगी फसल को बचाने के लिए मेंथा का पौधा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। मेंथा की पत्तियों में से बहुत तेज महक आती है जो जंगली जानवरों को बिलकुल पसंद नहीं होती है जिससे जानवर खेत के आस पास भी नहीं भटकते है इसकी पत्तियां स्वाद में हल्की तीखी भी होती है जो नीलगाय और जंगली सूअर को फसल से दूर रखती है। मेंथा की डिमांड बाजार में अधिक होती है इसका तेल और पत्तियां बाजार में बहुत बिकती है। जिससे आप डबल कमाई भी कर सकते है। इसलिए खेत के किनारे मेथा के पौधे जरूर लगाने चाहिए।
