इन दो फलों की खेती बहुत लाभकारी होती है क्योकिं इनकी डिमांड बाजार में खूब होती है तो चलिए जानते है कौन से फलों की खेती है।
एकबार इन 2 फलों के पौधों की करें रोपाई
आज हम आपको कुछ ऐसे फलों की खेती के बारे में बता रहे है जिनके पौधों की रोपाई एकबार करने के बाद कमाई कई सालों तक होती है इन फलों की डिमांड बाजार में बहुत रहती है क्योकि लोग इनका करना खूब पसंद करते है इनका इस्तेमाल कई चीजों को बनाने में काफी ज्यादा होता है इनकी खेती में जंगली जानवरों का डर भी नहीं होता है आप इनकी खेती से बहुत जबरदस्त मुनाफा कमा सकते है तो चलिए जानते है कौन से फलों की खेती है।
नींबू की खेती
नींबू की खेती बहुत लाभकारी होती है क्योकि नींबू की मांग बाजार में सालभर बहुत अधिक होती है इसकी खेती में सबसे अच्छी बात ये है की इसके पौधे की एकबार रोपाई करने बाद कई साल तक मुनाफा होता है क्योकि इसका पेड़ कई सालों तक बंपर फलों की पैदावार देता है। नींबू के पौधे हर तरह की मिट्टी में उग सकते है नींबू की खेती के लिए ज्यादा देखभाल और सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ती है एक एकड़ में नींबू के करीब 300 पौधे लगाए जा सकते है इसके पौधों को करीब 5 मीटर की दूरी पर लगाना चाहिए रोपाई के बाद नींबू का पेड़ करीब 5 साल में फल देना लगता है।

मौसंबी की खेती
मौसंबी की खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा होती है क्योकि इसके पेड़ को एकबार लगाने के बाद कई सालों तक बंपर फलों की पैदावार मिलती है मौसंबी की खेती के लिए दोमट मिट्टी और 5.5 से 7.5 pH मान वाली जमीन उपयुक्त होती है। इसके पौधों को पहले नर्सरी में तैयार किया जाता है फिर खेत में रोपाई की जाती है इसकी खेती में पौधों के बीच 7 से 8 फीट की दूरी रखनी चाहिए। रोपाई के बाद इसका पेड़ करीब 3 साल में फल देने लगता है। आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई कर सकते है।
