Phool Vikas Yojana: गेंदा लगाएं 40 हजार रु पाएं, त्योहारों में मालामाल हो जाए, जानें क्या है फूल विकास योजना

On: Saturday, January 31, 2026 2:08 PM
गेंदा की खेती के लिए सब्सिडी

Phool Vikas Yojana: गेंदा लगाने के लिए ₹40000 सब्सिडी दे रही सरकार। आइये आपको फूल विकास योजना के बारे में बताते हैं जिससे 38 जिलों के किसानों को फायदा मिलेगा।

फूल विकास योजना

फूलों की खेती में भी किसानों को फायदा है। जिसमें गेंदा फूल जो हर त्यौहार में डिमांड में रहता है, साथ ही धार्मिक कार्यों के लिए इसकी मांग हर दिन बनी ही रहती है, कई तरह के राजनीतिक कार्यक्रम में भी गेंदा का डिमांड रहता है। इसलिए गेंदा की खेती में किसानों को फायदा है। इसीलिए बिहार में फूल विकास योजना चलाई जा रही है, जो की उद्दान निदेशालय कृषि विभाग बिहार के द्वारा चलाई जा रही है, तो आईए जानते हैं इसके बारे में।

गेंदा की खेती के लिए सब्सिडी

गेंदा फूलों की खेती के खर्चे को उठाने के लिए सरकार किसानों के सहायता कर रही है। जिसमें उद्दान निदेशालय कृषि विभाग बिहार द्वारा 50% अनुदान दिया जा रहा है। यानी की गेंदा की खेती में अगर 80 हजार रुपए खर्चा आ रहा है, तो सरकार ₹40000 अनुदान के तौर पर दे रही है। जिसमें किस 0.1 हेक्टेयर से दो हेक्टेयर तक के लिए आवेदन कर सकते हैं। मतलब के दो हेक्टेयर के लिए उन्हें ₹80000 तक अनुदान मिलेगा।

गेंदा के फूल की खेती के लिए सब्सिडी कैसे मिलेगी

गेंदा की खेती करने वाले किसान अगर सब्सिडी लेना चाहते हैं तो बिहार राज्य सरकार की गेंदा फूल विकास योजना का फायदा उठा सकते हैं। जिसके लिए किसानों को डीबीटी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके पश्चात ब्लॉक उद्यान अधिकारी और जिला अधिकारी सत्यापन करेंगे। मंजूरी मिलने के बाद सब्सिडी बैंक खाते में आएगी।

आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन के कागज, पासवर्ड साइज फोटो, मोबाइल नंबर इत्यादि होने चाहिए। कृषि विभाग के इस वेबसाइट https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। बता दे की बिहार के 38 जिलों में इस योजना को शुरू किया गया है।

यह भी पढ़े- किसान चूके नहीं फरवरी में लगाएं यह सब्जी, 35 दिन में होगी नोटों की बारिश, ₹80 किलो से ज्यादा मंडी भाव