10000 प्रति पीस बिकने वाले इस आम को देखकर लोग होते हैं आकर्षित, दुनिया में सबसे महंगे आमों में होती है इसकी गिनती

आज हम आपको एक ऐसे आम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत जानकर आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा आम है जिसकी कीमत जानकर आपका दिमाग भी सन्न रह जाएगा। आपको बता दे की हाल ही में तेलंगाना के भोकर तालुका के भासी गांव की निवासी सुमनबाई गायकवाड़ के लिए कोरोना महामारी के दौरान यह आम एक कमाई का स्रोत और बहुत ही शानदार जरिया बन चुका है।

आने वाले समय में यह बिजनेस के रूप में आगे बढ़ाया जा सकता है जो कि आपको अच्छा बिजनेस करके देगा। आपको बता दे की हाल ही में 17 मार्च को इस आम को लेकर सुमनबाई जब अनाज महोत्सव में पहुंची तो यहां पर सब लोग इस आम को देखकर उसकी और आकर्षित होने लगे इसका स्वाद बेहद लजीज और इसका रंग बेहद चमकीला और आकर्षक है। आइए इस आम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अपने बेटे के साथ शुरू की यात्रा

सुमनबाई के बेटे नंदकिशोर गायकवाड़ जो की पुणे जैसे बड़े शहर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे लेकिन कोरोना के समय उनकी पढ़ाई में कई परेशानियां आने की वजह से इनको वहां पर पढ़ाई छोड़कर गांव वापस आना पड़ा। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन ब्राउज करते समय इस मियाजाकी के बारे में जाना।

यह भी पढ़े: देश भर की प्रमुख मंडियों में सरसों का आज का रेट, पूरी लिस्ट के साथ

इसके बाद इन्होंने इसकी खेती के बारे में सोचा तब इन्होंने इसमें रुचि दिखाते हुए इसके 10 पौधे मंगवाए और इसके लिए इन्होंने ₹6500 भी खर्च किया। आपको बता दे की इन पौधों में इस समय इस मौसम में लगभग 11 से 12 फल लगे हुए देखने को मिल रहे हैं।

दुनिया का सबसे महंगा आम

नंदकिशोर द्वारा इस आम की खेती करने के बाद में इसकी कीमत जानने के लिए परभणी के मियाजाकी के प्रसिद्ध किसान वारपुडकर से इसके बारे में राय ली। इसके बाद इनको पता चला कि इसके प्रति पीस की कीमत लगभग 10000 होती है। तब जाकर इन्होंने इसकी खेती में और ज्यादा रुचि दिखाना शुरू कर दिया।

इस आम की खासियत

इस आम की खासियत के बारे में अगर बात करें तो आपको बता दे कि इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसकी वजह से यह आम बेहद खास माना जाता है। इतना ही नहीं इसमें कोई प्रकार के विटामिन भी पाए जाते हैं जो की त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इससे शुगर लेवल भी कंट्रोल होता है और यह शरीर में उर्जा बनाए रखता है। यह आम दिखने में बेहद आकर्षक और रंग में भी बेहद चमकीला है।

यह भी पढ़े: पशुओं का ध्यान रखने के लिए अपनाए यह फार्मूला, जिससे दूध देने की क्षमता में होगी जबरदस्त वृद्धि

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद