आज हम आपको एक ऐसे किसान की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने पारंपरिक खेती ना करके नगदी फसलों की खेती को ज्यादा महत्व दिया और आज वह किसान साल भर में लाखों की कमाई कर लेता है। आपको बता दे हम जिस किसान के बारे में बात कर रहे हैं वह किसान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला स्थित मधुबनी प्रखंड के रहने वाले हैं इनका नाम मनिंदर कुशवाहा है जो आज के समय में खेती के जरिए लाखों रुपए कमाते हैं। आइए इस किसान की सफलता के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
पपीता की खेती का लिया फैसला
किसान को पपीता की खेती का ख्याल इसलिए आया क्योंकि वह इससे पहले केले की खेती किया करते थे लेकिन केले की खेती करने के बावजूद उनको उतना ज्यादा मुनाफा प्राप्त नहीं होता था जितना होना चाहिए था। जिसके बाद में उन्होंने निश्चित किया कि वह पपीता की खेती करेंगे और इसके बारे में उन्होंने कई जगह से जानकारी लेते हुए पपीता की खेती शुरू कर दी और आज वह अच्छा खासा कमा रहे हैं।
पपीता की खेती के लिए अपनाया खास तरीका
किसान मनिंदर कुशवाहा का कहना है कि उन्होंने पपीता की खेती करने के लिए खास तरीका अपनाया इतना ही नहीं इन्होंने बताया कि पपीता की खेती आप बारहों महीने कर सकते हैं। पपीता की खेती करने के लिए लगभग 30 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे उत्तम माना जाता है इतना ही नहीं इसकी खेती करने के लिए दोमट मिट्टी सबसे बेहतर होती है। जिसका पीएच मान लगभग 6.5 से 7.5 होना बेहद जरूरी है। सबसे पहले आपको पपीता का रोपा तैयार करने के लिए नर्सरी में इसको लगाना होगा जिसके बाद में आप इसको खेत में लगा सकते हैं।
पपीता की खेती से कमाई
मनिंदर कुशवाहा का कहना है कि वह एक पेड़ से एक सीजन के दौरान लगभग 40 किलो पपीता का उत्पादन कर लेते हैं। आपको बता दे कि वह 1 हेक्टेयर में लगभग 2250 पौधे लगा चुके हैं जो कि आप पेड़ के रूप में तैयार होकर अच्छा खासा उत्पादन देने लगे हैं। प्रति हेक्टेयर किसान को लगभग 900 क्विंटल पपीता का उत्पादन मिल जाता है वही किसान इससे लगभग 10 लाख रुपए की कमाई कर लेता है।
यह भी पढ़े: प्याज के भाव में मामूली उछाल, भाव में आई 100 रूपए की तेजी, जाने 29 मार्च के ताजा प्याज के मंडी भाव