किसान भाई जून-जुलाई में अगर फलों की खेती करना चाहते हैं तो चलिए आपको पपीते की खेती में आने वाली लागत और आमदनी के बारे में बताते हैं-
पपीते की खेती में मुनाफा
पपीता सेहत के लिए फायदेमंद होता है, और हमेशा इसकी डिमांड रहती है तो अच्छे उत्पादन से तगड़ी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। एक फसल से लगभग 5 से 6 बार तुड़ाई कर सकते हैं। हमारे देश में कई किसान पपीते की खेती कर रहे हैं और इससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता है। एक कतार से ही 25-30 क्विंटल उत्पादन मिल जाता है। मंडी में बंपर डिमांड रहती है, अगर जैविक खाद का इस्तेमाल कर लेते हैं तो लागत कम हो जाता है और कीमत ज्यादा मिलती है।
1 एकड़ में पपीते की खेती में होने वाली आमदनी
किसान भाई एक एकड़ में पपीता की अच्छी वैरायटी लगाते हैं तो 4 लाख से 10 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए किसान को पूरी मेहनत करनी पड़ेगी, सही तरीके से रोपाई और समय पर छिड़काव आदि करना पड़ेगा। पपीते की उन्नत किस्म की बात करें तो रेड लेडी 786, CO2 और ताइवान रेड भी बढ़िया किस्म है। पपीते के उत्पादन के बात करें तो किसान को एक पौधे से ही 40 से 50 किलो पपीता मिल जाता है। बस किसान के पास अच्छा मंडी होना चाहिए फिर आमदनी ताबड़तोड़ हो सकती है।
पपीते की खेती में खर्चा
पपीते की खेती में लागत की बात करें तो एक एकड़ में 50000 से लेकर 150000 रुपए तक खर्च हो सकता है। यह किसान पर निर्भर करता है कि वह किस तरीके से खेती करना चाहते हैं। ड्रिप इरीगेशन, बेड बनाने, मजदूरी, खाद, बीज, सिंचाई आदि पर खर्च होते हैं। एक एकड़ में पौधों की संख्या हजार से 1200 तक होती है।
पपीते की खेती का समय
पपीते की खेती किसान जून-जुलाई में कर सकते हैं। इसके अलावा फरवरी और मार्च में भी पपीते की खेती की जा सकती है। जुलाई में बरसात होने से पौधों को नमी मिल जाती है। जिससे फसल अच्छी होती है लेकिन किसान को पानी की निकासी का ध्यान रखना चाहिए इस समय।