पंढरपुरी भैंस है पशुपालकों की पहली पसंद, जाने इसकी खासियत और इसके पालन से लाभ

On: Wednesday, December 18, 2024 1:30 PM

पंढरपुरी भैंस है पशुपालकों की पहली पसंद। भारत देश में किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन भी करता है। हमारा देश दूध पालन के लिए जाना जाता है। हमारे देश में बहुत बड़े पैमाने पर दूध देने वाले पशुओं का पालन किया जाता है। पशुपालक दूध पालन के लिए भैंस का पालन ज्यादातर करते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक भैंस की नस्ल के बारे में बताने जा रहे हैं जो पालन के लिए बेहद खास है और इसके पालन के कई सारे लाभ भी है। आइए इस भैंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पंढरपुरी नस्ल की भैंस

इस नस्ल की भैंस का पालन कई पशुपालक करते हैं साथ ही किसान भी करते हैं। वैसे तो पशुपालकों की पहली पसंद पंढरपुरी ही मानी जाती है। लोग बहुत बड़े स्तर पर इसका पालन करते हैं। पंढरपुरी नस्ल की भैंस में कई खासियत होती है जिसकी वजह से लोग इसका पालन करते हैं। आइए इस नस्ल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह भी पढ़े: कांटेदार सब्जी है दुनिया की सैकड़ो रुपए कमा कर देने वाली पहली सब्जी, इसकी खेती से खुलेंगे किस्मत के दरवाजे, जाने सब्जी का नाम

पंढरपुरी भैंस का पालन कहां होता है

पंढरपुरी भैंस का पालन हमारे देश में कई राज्यों में किया जाता है। कई किसान पंढरपुरी भैंस का पालन इसके दूध के लिए करते हैं। इस भैंस को लोग बड़े स्तर पर दूध के लिए पालते हैं। बता दे पंढरपुरी भैंस का पालन हमारे देश में महाराष्ट्र के सोलापुर, कोल्हापुर, सतारा, और सांगली जैसे इलाकों में किया जाता है। इतना ही नहीं इन जगहों पर इसका पालन बहुत बड़े स्तर पर किया जाता है।

पंढरपुरी भैंस की खासियत

पंढरपुरी भैंस की खास बात यह है कि इस नस्ल की भैंस को इसके बड़े सींगों की वजह से पहचाना जाता है। पंढरपुरी नस्ल की भैंस गर्म जलवायु और चारे की कमी वाले जगह पर भी रह सकती है। इसका पालन बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है। पंढरपुरी भैंस रोजाना 8 लीटर दूध का उत्पादन देती है। इस नस्ल की भैंस के दूध में लगभग 7 से लेकर 8% तक का फैट मिल जाता है। इस प्रकार इस भैंस की कई खासियत है।

पंढरपुरी भैंस की कीमत

पंढरपुरी भैंस की नस्ल बेहद महंगी होती है। इसकी कीमत लाखों में लगती है। पंढरपुरी भैंस की कीमत की अगर बात की जाए तो उसकी कीमत 50000 से लेकर ₹200000 तक पाई जाती है। इतना ही नहीं इस भैंस की कीमत यह कितना दूध देती है इस बात पर भी निर्भर करती है भैंस जितना ज्यादा दूध देगी उसकी उतनी ज्यादा कीमत होगी।

यह भी पढ़े: लीज की जमीन पर किसान ने शुरू की खेती, आज करोड़ों में कमा रहा मुनाफा, मिली शानदार सफलता

Leave a Comment