पैसा छापने की मशीन है ये भैंस, एक से ही महीने के 45 हजार कमाएं, देती है 22 लीटर दूध, जानें कीमत।
पैसा छापने की मशीन है ये भैंस
दूध की बिक्री करके कमाई करना चाहते है तो आपके लिए हम कमाल की भैंस की जानकारी लेकर आये है। भैंस बढ़िया मात्रा में दूध देती है। जिससे अच्छा मुनाफा होता है। जिसमें आज हम आपको एक पशुपालक से मिली जानकारी के अनुसार ऐसी भैंस के बारें में बताने जा रहे है जो महीने में 45 हजार आपके झोली में डालेगी। यह भैंस बाहुबली के नाम से भी जानी जाती है।
दरअसल हम बात कर रहे जाफराबादी नस्ल की भैंस की, जाफराबादी भैंस के दूध में वसा की मात्रा ज्यादा होती है। इससे बढ़िया अच्छी क्वालिटी का मक्खन बनता है। यह बढ़िया नस्ल है चलिए आपको इसकी खासियत और कीमत बताते है।
जाफराबादी नस्ल की भैंस पालन में फायदा
जाफराबादी नस्ल की भैंस पालने में बहुत फायदा है। यह ऊंची नस्ल की भैंस, इनकी लंबी सींग, मजबूत बड़ा शरीर लोगो को आकर्षित करता है। यह भैंस एक दिन में 22 लीटर दूध बड़े आराम से दे देती है। एक टाइम में 11 लीटर दूध देती है। इससे बढ़िया दूध लेने के लिए भैंस को मिनरल्स और कैल्शियम देने चाहिए। इसके पालन से किसान मालामाल हो सकते है। चलिए आपको इसकी कीमत बताते है।
भैंस की कीमत और कमाई
जाफराबादी नस्ल की भैंस की कीमत भी तगड़ी होती है। इसकी बिक्री में अच्छा मुनाफा होगा। लेकिन खरीदते समय बढ़िया खर्चा आएगा। पशुपालक बताते है कि जाफराबादी नस्ल की भैंस लगभग 2 लाख 50 हजार रु में पड़ती है। लेकिन कमाई भी अच्छी किसान कर सकते है। बता दे कि 60 से 70 रु लीटर इसका दूध अगर बेचते है तो एक दिन में 1200 से 1500 रु कमा लेंगे। इस हिसाब देखे तो महीने के 45 हजार आएंगे। यहाँ पर खर्चा उनका कम आएगा जो खेती किसानी करते है। क्योकि उनके पास चारा उपलब्ध होता है। गोबर का इस्तेमाल वह खाद के रूप में कर लेंगे तो फायदा भी होगा।