धान के खेत उगल रहे हीरे, एक रात में फकीर से अमीर बन गए किसान, जानिये कैसे किसानों को मिला कुबेर का खजाना। जिसकी चर्चा जोरो से है।
खेत में मिल रहे हीरे
देश भर के किसान धान की खेती में जुटे हैं। ऐसे में धान की खेती करने वाले किसानों को खेतों से हीरे मिल रहे हैं। जो की एक असंभव वाली बात होती है। लेकिन यह बात आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से निकल कर आ रही है। जहां के किसानों को 70 लाख रुपए के हीरे मिले हैं। वह भी सिर्फ सप्ताह भर में। तो चलिए सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि कौन-से ऐसे किसान है जिनकी किस्मत पलट गई है। साथ ही इस बारें में पुलिस का क्या कहना है यह भी जानेंगे।
इन किसानों की पलटी किस्मत
रातो-रात किस्मत पलटने के बारे में अगर आपने सुना है तो वह सच होता है। जी हां आपको बता दे की किसानों को लगभग 10 हीरे मिले हैं। जिसमें बताया जा रहा है कि मदनंदपुरम गांव के किसान को एक हीरा मिला है। जिससे उसने अपने पास के एक व्यापारी को 15 लाख में बेंच दिया।
इसके अलावा जोनागिरी में भी कुछ मजदूरों को दो हीरे मिले हैं। जिसे उसने व्यापारी को ही 6 तोला सोना और ₹6 लाख में बेच दिया है। लेकिन एक मजदूर ने अपना एक हीरा अभी नहीं बेंचा है। लेकिन बताया जा रहा है कि वह ₹1200000 तक में जाएगा। इस तरह यह खबर तो बिल्कुल सही लगती है। मगर इन सब बातों के बारे में पुलिस का क्या कहना है चलिए जानते हैं।

पुलिस को नहीं मिले कोई ठोस सबूत
आंध्र प्रदेश के कई इलाकों से हीरे मिलने की खबर आ रही है। लेकिन इसके बारे में पुलिस पुष्टि नहीं करती है। पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ उड़ती हुई बातें है। लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्ट का मानना है कि लोगों को हीरे मिले हुए हैं। जिसमें मद्दिकेरा और तुग्गली मंडल के लोग हमेशा हीरा ढूंढते रहते हैं। क्योकि लोगो इसमें फायदा है। तो चलिए जानते हैं आखिर इसकी वजह क्या है।
सालों से हो रही खोज
आंध्र प्रदेश के इन इलाकों में हर साल हीरा ढुंढाई होती है। जी हां आपको बता दे कि लोग कीमती पत्थर खेतों में ढूंढते हैं। वहीं बरसात के समय जब अच्छी बारिश हो जाती है तो ऊपरी मिट्टी बहने लगती है। जिससे अंदर की सतह ऊपर आ जाती है, और अगर अंदर कोई कीमती चीज गड़ी हुई है तो वह किसानों को ऊपर दिख जाती है।
जिससे किसान इसकी ढुंढाई हमेशा करते रहते हैं। वही कुछ लोगों की किस्मत चमक भी जाती है। जिसमें रिपोर्ट का कहना है कि मद्दिकेरा और तुग्गली मंडल के गांव में सालाना लगभग 5 करोड़ के हीरे मिल ही जाते हैं। इसलिए लोगों को उम्मीद लगी रहती है और वह ढूंढने में भी लगे रहता है। क्योकि उन्हें इससे अथाह पैसा मिल जाता है।
यह भी पढ़े- 1 महीने बाद लगा दें ये सब्जी, होगी 4 लाख की कमाई, जानिए कितने हजार का आएगा खर्चा

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद













