MP के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों को कई तरह के उपहार मिले हैं। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़े ऐलान
मध्य प्रदेश में खेती-किसानी बड़े ही उत्साह के साथ की जाती है। वहीं सरकार भी किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए पूरा जोर लगाती है। हाल ही में हलधर महोत्सव के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए। इनमें खेती-किसानी और पशुपालन से जुड़ी सरकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही धान के किसानों और कोदो-कुटकी के किसानों के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं हुईं, जिससे अब उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। फसल की कीमत के साथ-साथ बोनस का भी फायदा मिलेगा। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
धान के किसानों को मिलेगा बोनस
धान की खेती मध्य प्रदेश में खरीफ सीजन में बड़े पैमाने पर की जाती है। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने उन्हें बोनस देने का ऐलान किया है। जी हां, आपको बता दें कि धान का उत्पादन करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹4000 का बोनस मिलेगा। इससे धान के किसानों को पहले से ज्यादा कमाई होगी तथा खर्च घटाने में मदद मिलेगी।
धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की बात करें तो मध्य प्रदेश में 2025-26 में धान की MSP ₹2369 प्रति क्विंटल है। वहीं ग्रेड-ए धान की MSP ₹2389 प्रति क्विंटल तय किया गया था।
यह भी पढ़े-खेत बनेगा सोने की खदान, लगाना पड़ेगा चौकीदार, एक एकड़ से 1 करोड़ की कमाई, बरसात में लगा दें यह पेड़
कोदो-कुटकी की MSP पर खरीदी
मध्य प्रदेश के वह किसान जो कोदो और कुटकी की खेती करते हैं, उनके लिए भी अच्छी खबर है। सीएम ने कहा है कि उन्हें उचित दाम मिलेगा और कोदो-कुटकी की एमएसपी पर खरीदी शुरू की जाएगी। साथ ही इसके उत्पादों को देश और विदेश तक पहुंचाने का प्रयास सरकार करेगी, जिससे किसानों को पहले से बेहतर कीमत मिलेगी।
कोदो-कुटकी की खेती खरीफ मौसम में की जाती है। यह 60 से 75 दिन की फसल होती है, जिसमें सितंबर-अक्टूबर में तैयार हो जाती है।