धान के किसानों की हुई मौज, ₹100 प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस, जानिए किस राज्य के किसानों की लगी लॉटरी

On: Tuesday, November 18, 2025 3:24 PM
किस राज्य के धान किसानों को मिलेगा ₹100 बोनस?

धान की खरीदी केंद्र सरकार MSP पर करती है, जिसमें अब राज्य सरकार किसानों को ₹100 प्रति क्विंटल बोनस देगी। आइए जानते हैं, खरीदी कब से शुरू होगी।

धान की MSP कितनी है?

धान की कटाई कई स्थानों पर शुरू हो चुकी है। जैसा कि आप जानते हैं, धान की खरीदी सरकार MSP पर करती है। केंद्र सरकार ने इस साल धान की MSP में बढ़ोतरी भी की है। वर्ष 2025–26 के लिए सामान्य धान की MSP ₹2369 प्रति क्विंटल है और ग्रेड–ए धान की MSP ₹2389 प्रति क्विंटल तय की गई है। इस तरह धान की खेती करने वाले किसानों को धान का उचित दाम मिल रहा है।

किस राज्य के धान किसानों को मिलेगा ₹100 बोनस?

धान की बिक्री अगर किसान एमएसपी पर करते हैं, तो उन्हें सही दाम के साथ–साथ बोनस भी दिया जा रहा है। झारखंड सरकार ने ऐलान किया है कि किसानों को ₹100 प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री ने जानकारी दी है कि केंद्र सरकार से मिलने वाली एमएसपी के साथ यह ₹100 अतिरिक्त बोनस जोड़ा जाएगा। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी मिल जाएगी। मंजूरी मिलते ही किसानों को इसका लाभ मिलने लगेगा।

धान की खरीदी कब से होगी?

धान की कटाई कई क्षेत्रों में शुरू हो चुकी है, लेकिन कुछ जगहों पर फसल अभी तैयार नहीं हुई है। सरकार का अनुमान है कि 15 दिसंबर तक सभी क्षेत्रों में कटाई शुरू हो जाएगी। इसीलिए झारखंड में 15 दिसंबर से धान की खरीदी शुरू की जाएगी। इससे सरकार का मानना है कि किसानों को बिचौलियों के चंगुल से राहत मिलेगी। किसानों को मुफ्त और एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री इरफ़ान अंसारी का कहना है कि धान का भुगतान एक बार में किया जाएगा, जिससे किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।

यह भी पढ़े- इन किसानों को PM किसान योजना से मिलेंगे 4 हजार रु, लाभार्थियों की हो रही तेजी से जांच और सुधार, जानिए किन लोगों का कट गया नाम