MP में धान–गेहूं की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। धान के किसानों को राहत राशि मिलेगी, वहीं गेहूं की एसपी भी घोषित कर दी गई है। तो आइए जानते हैं पूरी खबर।
धान किसानों को 27 नवंबर को मिलेगी राहत राशि
मध्य प्रदेश में धान–गेहूं की खेती करने वाले किसानों की तादाद अधिक है, जिसमें सरकार भी किसानों को समय-समय पर सहयोग देती रहती है। हाल ही में मध्य प्रदेश में धान की खेती करने वाले किसानों को काफी नुकसान हुआ था, क्योंकि अचानक बेमौसम बारिश हो गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सर्वे के निर्देश दिए थे।
सर्वे के बाद प्रभावित किसानों को अब राहत राशि बांटी जाएगी। 27 नवंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवपुरी से धान उगाने वाले किसानों को राहत राशि देंगे, जिनकी फसल बारिश से प्रभावित हुई थी। धान की फसल तैयार हो चुकी थी और बारिश के कारण अंत में सब कुछ खराब हो गया।
MP के गेहूं के किसानों को MSP कितनी मिलेगी?
जैसा कि आप जानते हैं, पिछले वर्ष गेहूं की MSP में 175 रुपए अतिरिक्त बोनस मिला था। इसके बाद किसानों को गेहूं की कीमत 2600 रुपए प्रति क्विंटल मिली थी। इस बार भी यही समर्थन मूल्य (MSP) तय की गई है। गेहूं की खरीदी 2025 में भी ₹2600 प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर होगी। किसानों को पूरा समर्थन मूल्य मिलेगा।
बिजली बिल की भी समस्या किसानों की खत्म
खेती में बिजली बिल के खर्चे को कम करने में भी मध्य प्रदेश सरकार किसानों की मदद कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि किसानों को सिंचाई के लिए बिजली बिल अधिक न आए, इसलिए सरकार ने 3 हॉर्स पावर और 5 हॉर्स पावर के पंपों पर 90% भुगतान करने का प्रावधान किया है। जो किसान सोलर पंप लगवाना चाहते हैं, उन्हें सरकार 90% सब्सिडी देती है। किसानों को सिर्फ 10% खर्च ही वहन करना पड़ता है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










