इस समय संतरा बड़ी आसानी से मिल रहा है, अगर आप चाहे तो संतरा का छिलका मच्छर भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, चलिए जानते हैं कैसे-
संतरे का छिलका
संतरा सेहत के लिए फायदेमंद होता है, और इस समय बड़े आसानी से बाजार में मिल रहा है। लेकिन संतरा का छिलका भी काम आ सकता है। संतरे का छिलका कई तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें इस समय आप देख रहे होंगे मच्छरों की संख्या बढ़ रही है, जैसे ही तापमान बढ़ रहा है मछरों का आतंक भी बढ़ते जा रहा है, तो अगर आप चाहे तो संतरा का छिलका मच्छर भगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं चलिए जानते हैं कैसे।
संतरे का छिलका मच्छर से बचाएगा
संतरे के छिलके से मच्छरों को खुद से दूर किया जा सकता है। इसके लिए छिलकों को हाथ पैर में लगाया जाता है और फिर मच्छर नहीं काटते हैं। यह एक प्राकृतिक उपाय है, जिससे मच्छरों को खुद से दूर किया जा सकता है। अगर कहीं पिकनिक जाते हैं तो वहां पर संतरे के छिलके को हाथ पैर में लगाकर मच्छरों से बचाव कर सकते है।
संतरे के छिलके से भागेंगी चीटियां
चीटियों से परेशान है तो आपको बता दे की संतरे का छिलका चीटियां भगाने में भी मददगार साबित हो सकता है। जिसके लिए जहां पर चीटियों का आना जाना ज्यादा रहता है वहां पर संतरा के छिलका को रख दें। इससे चीटियों से भी छुटकारा मिल सकता है। संतरे के छिलके चीटियां, कॉकरोच, मच्छर सब कुछ भगाने में बेहतरीन तरीके से काम करता है।
मच्छर भगाने के लिए अन्य प्राकृतिक उपाय
मच्छर भगाने के लिए केमिकल के बजाय प्राकृतिक उपाय करना चाहते है तो जिरेनियम, लेमन यूकेलिप्टस या लेमनग्रास अच्छे विकल्प है। इनके तेल मच्छरों को दूर भगाते और काटने से भी रोकते है। लेमनग्रास का पौधा घर में लगा सकता है। इससे मच्छर दूर रहेंगे।